सम्बंधित जानकारी
- साइबर अटैक का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर Ranveer Allahbadia, डिलीट हुए सारे वीडियो
- वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, बदलावों और चुनौतियों को लेकर युवाओं से किया यह आह्वान
- बजट बढ़ने से शादियों में लौटी रौनक, 30 लाख रुपए पहुंचा शादी का औसत खर्च
- राष्ट्रपति मुर्मू ने 17 बच्चों को किया सम्मानित, दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
- RSS के मुखपत्र का दावा, सोमनाथ से संभल तक सभ्यतागत न्याय की लड़ाई
गर्लफ्रेंड के साथ समंदर में डूबते हुए बचे फैमस यूट्यूबर Ranveer Allahbadia, बताया कैसे और किसने बचाई जान?
यूट्यूबर बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने बारे में एक चौंकाने वाली जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी गर्लफ्रेंड समुंदर में डूबते डूबते बचे हैं। अगर वो दूत उन्हें नहीं बचाते तो वे शायद जिंदा नहीं रहते। दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाल ही में गोवा गए थे। यहां उन्होंने स्विमिंग के दौरान मौत के दर्शन कर लिए।
रणवीर ने खुद इसका खुलासा अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा— इस लेख में मैं बहुत ही संवेदनशील होने जा रहा हूं। हम अब बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन कल शाम 6:00 बजे के आसपास, मेरी गर्लफ्रेंड और मुझे एक मुश्किल स्थिति से बचाया जाना था। हम दोनों को खुले समुद्र में तैरना बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही ऐसा करता आ रहा हूं। लेकिन कल हम पानी की गहराई में धारा में बह गए। मेरे साथ पहले भी ऐसा हुआ है, लेकिन मैं कभी किसी साथी के साथ नहीं गया। अकेले तैरकर बाहर निकलना आसान है। किसी को अपने साथ खींचकर बाहर निकालना बहुत मुश्किल है।
तो आखिरी क्रिसमस होती : इस क्रिसमस ईव पर रणवीर अल्लाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समंदर में तैरने गए और इन्हीं मस्ती भरे पलों के बीच वो डूबने लगे। दोनों की जान पर बन आई, लेकिन आईपीएस और आईआरएस अफसर उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए और जैसे-तैसे दोनों की जान बचाई। अल्लाहबादिया ने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया है।
10 मिनट तक किया संघर्ष : बता दें कि अनुभवी स्विमर होने के बावजूद कपल को तेज और गहरे पानी में देर तक संघर्ष करना पड़ा। लगभग 10 मिनट तक पानी में तैरने के लिए संघर्ष करते रहे। इसके बाद एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी का परिवार उन्हें बचाने के लिए आया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गया। उन्होंने बताया कि पास में ही 5 लोगों का एक परिवार तैर रहा था, जिन्होंने हमें बचाने में मदद की।
Edited by Navin Rangiyal