1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ramgopal Yadav, Mulayam Singh Yadav

रामगोपाल से बंद कमरे में मिले मुलायम

Ramgopal Yadav
इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बुधवार को पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव से मिलने उनके घर गए। दोनों भाइयों के बीच एक साल बाद करीब एक घंटे तक बंद कमरे में गुफ्तगू हुई। 
 
पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे मुलायमसिंह यादव अनुज रामगोपाल से मिलने उनके सैफई स्थित आवास पर पहुंचे। रामगोपाल ने पांव छूकर अपने बड़े भाई से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे से अधिक बातचीत हुई। हालांकि इस बातचीत का ब्योरा नहीं मिल सका। 
 
सूत्रों का दावा है कि मुलायम और रामगोपाल के बीच हुई बातचीत के बीच कोई तीसरा मौजूद नहीं था। माना जाता है कि दोनों के बीच पार्टी को मजबूत करने की दिशा में चर्चा हुई होगी। सपा में छिड़े संग्राम के बाद लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई थी। इसीलिए इस मुलाकात के राजनीतिक मायने ढूंढे जा रहे हैं।
 
पिछले दिनों दिल्ली मे सर्वदलीय बैठक के दौरान जरूर मुलायम और रामगोपाल की मुलाकात हुई थी, लेकिन वह मुलाकात सार्वजनिक थी। (वार्ता)
 
अगला लेख
जयपुर और श्रीनगर हवाई अड्डे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ