1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Akhilesh Yadav Shivpal Yadav

फिर एक हो सकता है यूपी का 'यादव परिवार'

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की उनके चाचा एवं पार्टी के कद्दावर नेता शिवपालसिंह यादव से करीब दस महीने बाद हुई बातचीत से परिवार में एका के संकेत मिल रहे हैं।
 
सपा संस्थापक मुलायमसिंह यादव परिवार में 2016 की जून से घमासान मचा हुआ है। आलम यहां तक पहुंच गया था कि मुलायम और शिवपाल यादव से अखिलेश यादव की टेलीफोन पर भी बात नहीं हो रही थी।
 
इसी बीच, अखिलेश यादव ने सोमवार को शिवपाल से टेलीफोन पर करीब 45 मिनट बात की। सूत्रों के अनुसार आगरा सम्मेलन से पहले दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। इससे पहले गत 28 सितंबर को अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संस्थापक मुलायमसिंह यादव से उनके घर पर मुलाकात की थी। करीब डेढ़ घंटे चली मुलाकात का नतीजा अखिलेश और शिवपाल की बातचीत मानी जा रही है। (वार्ता)
अगला लेख
तेजी जारी, सेंसेक्स 214 अंक चढ़ा