1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajnath supports Amit Shah son

अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप निराधार : राजनाथ

Rajnath Singh
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं और इसमें किसी भी जांच की कोई जरूरत नहीं है।
 
सिंह ने यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप समय-समय पर लगाए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप पहले भी सामने आए हैं। समय-समय पर इस तरह के आरोप लगाये जाते रहे हैं। इनका कोई आधार नहीं है।
 
न्यूज पोर्टल द वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से शाह के बेटे जय अमित शाह की एक फर्म के कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई।
 
भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया और शाह के बेटे ने इस रिपोर्ट को झूठी, अपमानजनक तथा मानहानिकारक बताया है। (भाषा) 
अगला लेख
मानसून की गड़बड़ी- बढ़ रही बाढ़