राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दी। राहुल ने पीएम मोदी से आमने-सामने (वन-ऑन-वन) बहस करने का आग्रह किया है और दावा किया है कि इस डिबेट के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सेशन के दौरान जब राहुल गांधी से यह सवाल पूछा गया कि जब बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है, तो वह सार्वजनिक डिबेट पर इतना जोर क्यों दे रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें संसद के अंदर अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है।
राहुल से पूछा गया था कि जब बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है तो वह सार्वजनिक बहस पर जोर क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है।नरेंद्र मोदी मेरे साथ आमने-सामने बैठकर डिबेट करें। मै गारंटी देता हूं- मेरे साथ one-on-one डिबेट के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे। : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi https://t.co/QdLEdy725C
— Congress (@INCIndia) November 13, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे भाषणों वाली बहस नहीं चाहते, बल्कि सीधी बातचीत चाहते हैं, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा सकें।
"मेरे फोन में हैं सारे सबूत, प्रधानमंत्री करा रहे हैं टैपिंग"
राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके फोन में तमाम ऐसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं जो कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस फोन को प्रधानमंत्री द्वारा टैप कराया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि वन-ऑन-वन बहस से यह साफ हो जाएगा कि असल में विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देशविरोधी कौन है और कब से ऐसी गतिविधियों में शामिल है। ऐसी कई जानकारियां मेरे पास सुरक्षित हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लंबे-चौड़े भाषणों वाली पारंपरिक बहस नहीं चाहते, बल्कि एक ऐसी सीधी बातचीत चाहते हैं जहां दोनों नेता आमने-सामने एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर सकें।
क्या है भाजपा का जवाब?
भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि सुखिर्यों में रहने के लिए राहुल गांधी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपों में कोई दम नहीं है। वे फोन में सबूत रखकर क्या कर रहे हैं?

