1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PLA Tibet Military Command recently held several live-fire exercises

चीनी सेना ने दागी मिसाइलें, भारत पर दबाव बढ़ाने की कोशिश

China
नई दिल्ली। चीन की तिब्बत मिलिट्री कमांड (PLA Tibet Military Command) ने हाल ही में ऊंचाई वाले क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया। चीनी सेना ने यह अभ्यास दिन और रात दोनों समय किया। 
 
इस दौरान चीनी सेनाओं ने भारी वाहनों से मिसाइलें दागने का अभ्यास भी किया। एक वीडियो के मुताबिक दिन में जहां धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था, वहीं रात में आतिशबाजी जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। 
चीन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस अभ्यास का उद्देश्य किसी देश को ध्यान में रखकर नहीं किय गया है। दरअसल, यह अपनी सेना की क्षमता को परखने के उद्देश्य से किया गया है। 
वहीं, जानकारों की मानें तो चीन इस तरह के अभ्यास के माध्यम से भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि लद्दाख क्षेत्र में दोनों ही देशों के लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई। 15-16 जून को तो दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प भी हो चुकी है।
हालांकि यह भी माना जा रहा है भारतीय सैनिकों द्वारा किए जा रहे पलटवार से चीनी सैनिक बुरी तरह डरे हुए हैं। हाल ही ताइवान ने चीनी सैनिकों का रोते हुए एक वीडियो जारी किया। यह वीडियो कितना सही है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।