सूरत के ONGC प्लांट में भयावह आग, लगातार 3 धमाकोंं से दहशत
सूरत। गुजरात के सूरत में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के संयंत्र में देर रात आग लग गई। एक के बाद एक हुए 3 धमाकों से शहर में दहशत फैल गई।
धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किमी तक सुनी गई। गहरे धुएँ के ग़ुबार से पूरा आसमान भर गया था। आग की लपटें भी बहुत दूर से देखी जा सकती थीं।
सूरत के कलेक्टर डॉ. धवल पटेल ने कहा कि लगभग 3 बजे, ओएनजीसी हजीरा प्लांट में लगातार 3 धमाके हुए, जिससे आग लग गई। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि आज सुबह हजीरा गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ है।लगभग 3 बजे ONGC हजीरा प्लांट में लगातार 3 धमाके हुए जिससे आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। ONGC के अधिकारी दबाव वाली गैस प्रणाली को डिप्रेशराइज करने में जुटे हुए हैं: सूरत कलेक्टर डॉ. धवल पटेल #गुजरात pic.twitter.com/76TitjVwau
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2020
गौरतलब है कि 640 हेक्टेयर में फैले इस विशाल संयंत्र में मुंबई से लगभग 240 किमी लम्बी समुद्री पाइप लाइन के जरिए क्रूड लाया जाता है। यह एलपीजी, नेप्था, एटीएफ, एचएसडीएन प्रोपेन आदि ईंधन का उत्पादन होता है।

