1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices unchanged

क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्‍चे क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने भी बुधवार को कई राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल के भावों में बदलाव किया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले।
 
तेल कंपनियों ने करीब 4 महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। बुधवार को यूपी के ही नोएडा शहर में पेट्रोल महंगा हो गया तो राजधानी लखनऊ में कीमतें नीचे आईं हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
अगला लेख
Russia Ukraine War Updates : ओडेसे और मारियुपोल में हमले तेज, कीव के और करीब पहुंची रूसी सेना