NEET UG 2024 Paper Leak: पेपर लीक पर क्या बोला NTA, पटना में कई लोग हिरासत में
NEET UG 2024 Paper Leak: बिहार और राजस्थान में नीट का पेपर लीक होने से हंगामा मचा हुआ है। बिहार में पटना पुलिस ने नीट यूजी का पेपर लीक होने की सूचना के आधार पर FIR दर्ज की है। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूचना पर एफआईआर दर्ज: पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि NEET UG परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गोपनीय सूचना के आधार पर एक FIR दर्ज की गई है। एसएसपी मिश्रा के अनुसार सिकंदर यादव समेत 4 अन्य पेपर लीक कराने में लगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने कई सेंटरों पर पेपर सॉल्वर बिठाये थे और इनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र मौजूद थे।
परीक्षा देते पकड़ाया डमी कैंडिडेट: नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। राजस्थान के भरतपुर में एक डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया है तो राज्य के ही सवाई माधोपुर में हिंदी मीडियम के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम का पेपर बांटने का मामला सामने आने के बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया।
राजनीति भी गरमाई: मामले में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।
क्या कहा एनटीए ने: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने चूक मानते हुए स्वीकार किया है कि राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक केंद्र पर गलत पेपर बांट दिए गए थे। एनटीए ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि एजेंसी के संज्ञान में आया है कि नीट यूजी 2024 परीक्षा के दौरान बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा गलत पेपर का वितरण किया गया। जिसके चलते कुछ परीक्षार्थी पर्यवेक्षकों द्वारा रोकने के बावजूद परीक्षार्थी पेपर लेकर परीक्षा केंद्र से से बाहर आ गए। बता दें कि कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को देश भर के 557 और 14 विदेशी शहरों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 का आयोजन किया था।
Edited by Navin Rangiyal
बता दें कि पटना में कई जगहों पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई भी की है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में नीट के परीक्षार्थी भी शामिल हैं।NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2024
12वीं पास कर कॉलेज में दाखिले का सपना संजोए छात्र हों या सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे होनहार युवा, हर किसी के लिये मोदी सरकार अभिशाप बन चुकी है।
10 वर्षों से भाजपा…