parineeti chopra real debut was with doordarshan shared old video
एक्ट्रेस ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था
Parineeti Chopra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अमरजोत का किरदार निभाकर परिणीति खूब तारीफें बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका रियल डेब्यू फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी से हुआ है।
परिणीति चोपड़ा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में छोटी सी परिणीति दूरदर्शन के प्रोग्राम में गाना गाती दिख रही हैं। वह 'तन मन से अपने देश की सेवा' गाना गाती नजर आ रही हैं। साथ में बाकी बच्चे भी हैं, जो एक लाइन में खड़े होकर लयबद्ध तरीके से गा रहे हैं।
करीब 13 साल की परिणीति ऑरेंज कलर के सलवार सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो को शेयर कर परिणीति ने लिखा है, 'मेरा असली डेब्यू।'
यह वीडियो 2004 में प्रसारित दूरदर्शन चंडीगढ़ शो का फुटेज है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें सभी टैलेंट का आशीर्वाद मिला हुआ है।' एक अन्य ने लिखा, 'जन्म से ही स्टार।'
