NEET-PG 2025 के कट ऑफ में भारी कमी, हजारों छात्रों को फायदा
NEET PG Admission: सरकार ने NEET-PG 2025 के क्वालीफाइंग कट-ऑफ में बहुत बड़ी छूट दे दी है। इससे देश भर में 9,000 से ज्यादा खाली PG मेडिकल सीटें भरने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से हजारों छात्र काउंसलिंग में शामिल होकर PG सीट पा सकेंगे।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नई कट-ऑफ जारी की, जिसमें जनरल और EWS कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल 50वें से घटाकर 7वें कर दिया गया है। जनरल PwBD के लिए 45वें से 5वें परसेंटाइल पर लाया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लिए परसेंटाइल 40 से घटाकर शून्य कर दिया गया है और कट-ऑफ स्कोर माइनस 40 तय किया गया है।
गौरतलब है कि NEET-PG 2025 में करीब 2.4 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। कट-ऑफ ज्यादा होने की वजह से हजारों सीटें खाली रह गईं। भारत में कुल PG मेडिकल सीटें 65,000 से 70,000 के बीच हैं। इनमें से करीब 9000 सीटें खाली रह गई थी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 12 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कट-ऑफ में बदलाव की मांग की थी। IMA का कहना था कि बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने से मेडिकल ट्रेनिंग और हेल्थकेयर सिस्टम कमजोर हो रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta