सम्बंधित जानकारी
- Loc पर 3 दिन में दूसरी बार दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाई गोलियां
- BJP-RSS के नेताओं से मिला चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस ने पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है
- अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी, करेंगे रामलला के दर्शन, कांग्रेस सांसद का दावा
- डिलीवरी बॉय पर केंद्र का बड़ा फैसला, अब 10 मिनट में Delivery बंद, सरकार ने हटाई समयसीमा
- Shaksgam Valley पर चीन को भारत दो टूक, Army Chief द्विवेदी बोले- पाकिस्तान के साथ समझौता अवैध
जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से फोन पर की बात, दोनों में इस बात पर बनी सहमति
US India Relation : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो से फोन पर बात की। दोनों नेताओं में व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर आपस में संपर्क में रहने पर भी सहमति बनी।
जयशंकर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं के बीच परमाणु सहयोग, रक्षा, ऊर्जा, व्यापार पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावे भी कई मुद्दों पर संपर्क में रहने पर सहमति बनी।
Just concluded a good conversation with @SecRubio.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 13, 2026
Discussed trade, critical minerals, nuclear cooperation, defence and energy.
Agreed to remain in touch on these and other issues.
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि मार्को रुबियो और एस जयशंकर के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार वार्ता, महत्वपूर्ण खनिजों और अगले महीने ट्रेड डील को लेकर होने वाली बैठक पर चर्चा हुई।
A quick update: @SecRubio Just concluded a positive call with @DrSJaishankar. They discussed next steps regarding our bilateral trade negotiations, critical minerals and a possible meeting next month. pic.twitter.com/wg3qlF8AuC
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) January 13, 2026
गौरतलब है कि ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पद संभालने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जुलाई में अमेरिका की ओर से भारतीय सामानों पर एकतरफा 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद वार्ता रुक गई।
इसके बाद रूसी तेल खरीदने को लेकर अगस्त 2025 अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ दंड के तौर पर लगाया। इसके साथ ही भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ कर दी गई है, जो एशिया में सबसे अधिक है। ईरान से तनाव के बाद भारत पर 25 फीसदी और टैरिफ लगाने की बात भी कही गई।
edited by : Nrapendra Gupta
