मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 3 March 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 3 मार्च 2026 (15:53 IST)

ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

US Iran War
Latest News Today Live Updates in Hindi : इजराइल ने मंगलवार को ईरान पर बड़ा हमला बोला है। इजराइली हवाई हमले में ईरानी राष्‍ट्रपति भवन पूरी तरह तबाह हो गया। इजराइल की वायुसेना ने सुप्रीम काउंसिल को भी निशाना बनाया है।  पल पल की जानकारी... 


02:31 PM, 3rd Mar
खाड़ी क्षेत्र में चल रहे क्षेत्रीय हालात के कारण, CBSE ने कुवैत में 05 और 06 मार्च को होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। इसकी नई तारीख बाद में बताई जाएगी।

12:21 PM, 3rd Mar
-ईरान का दावा, युद्ध में अब तक 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
-भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

08:44 AM, 3rd Mar
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, 'अगर मैंने ओबामा की भयानक ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) को खत्म नहीं किया होता, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही परमाणु हथियार होता। यह अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांज़ैक्शन था और अगर इसे ऐसे ही रहने दिया जाता, तो दुनिया आज पूरी तरह से अलग जगह होती।' 

08:39 AM, 3rd Mar
कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल चैनलों के ज़रिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों से आग्रह है कि वे केवल वेरिफाइड और ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं।
 
सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और अथॉरिटी द्वारा एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद फिर से शुरू हो जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। 

08:04 AM, 3rd Mar
-चंद्रग्रहण की वजह से आज भारत होली नहीं खेली जा रही है। देशभर में 4 मार्च को खेली जाएगी होगी।
-आज चंद्रग्रहण के 'सूतक काल' के दौरान मंदिर बंद। ग्रहण शाम 3.20 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। ALSO READ: Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

08:03 AM, 3rd Mar
ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद दूतावास को खाली करा लिया गया है। इस हमले से मिडिल ईस्ट में युद्ध का दायरा और बढ़ सकता है। इस बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकियों को एडवाइजरी जारी करते हुए तुरंत खाड़ी देश छोड़ने को कहा है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई समेत 131 देशों में 500 से ज्यादा ईरानी मारे जा चुके हैं। युद्ध में 6 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं। ALSO READ: ईरान का बड़ा हमला: सऊदी अरब में US Embassy निशाने पर, अमेरिकियों को खाड़ी देश छोड़ने की एडवाइजरी
ये भी पढ़ें
ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह