अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी, करेंगे रामलला के दर्शन, कांग्रेस सांसद का दावा
22 जनवरी या 23 जनवरी को कांग्रेस समिति अयोध्या जा सकती है इस समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। समिति के अयोध्या आगमन और राहुल गांधी के रामलला के दर्शन को लेकर सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर जाएंगे। अब मंदिर का ध्वज भी लग गया।
अब राम मंदिर का पूर्ण रूप से निर्मित हो गया है। अधूरे राम मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता। अब राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर दर्शन करेंगे। इससे पूर्व पहले वर्ष 2016 में भी राहुल गांधी अयोध्या आए थे, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए थे और संतों से आशीर्वाद लिया था, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए थे।
पुनिया ने कहा कि अहमदाबाद में जर्मन चांसलर के साथ पीएम मोदी द्वारा किए गए पतंगबाजी को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पतंग बाजी के बजाय अगर कोई काम भी कर लेते तो टैरिफ जैसी स्थिति आज ना होती। डोनाल्ड ट्रंप ने कितना भारत का अपमान किया है। एक भी शब्द पीएम नरेंद्र मोदी के जुबान से उनके खिलाफ नहीं निकला है। Edited by: Sudhir Sharma