सम्बंधित जानकारी
- कुप्रशासन का एपिसेंटर बना एमपी, राहुल गांधी ने कहा, जहरीले पानी से लोगों की मौत और कहते हैं फोकट सवाल नहीं
- जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, सोनमर्ग में एडवेंचर टूरिज्म हुआ गुलजार
- कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जो पानी हम रोज पीते हैं, वह उन्हें मार डालेगा : भागीरथपुरा की आपबीती
- Weather Update : कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा, बर्फबारी और शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
- first vande bharat sleeper train : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, कितना रहेगा किराया, कौनसा रहेगा रूट, कैसी रहेगी सुरक्षा, जानिए सबकुछ
गौरव भाटिया बोले, भ्रम की राजनीति करते हैं राहुल गांधी
Rahul Gandhi news in hindi : भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाटिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भारत में लगातार चुनाव हारते हैं और फिर बिना किसी आधार के दावा करते हैं। वह भ्रम की राजनीति करते हैं और कहते हैं कि वोट चोरी।
LIVE: BJP National Spokesperson Shri @gauravbhatiabjp addresses press conference at BJP headquarters, New Delhi. https://t.co/shWwmjnD7Z
— BJP (@BJP4India) January 2, 2026
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम देखते हैं कि ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे राज्य में 'जंगल राज' कैसे फल-फूल रहा है। हर कोई परेशान है कि एक मुख्यमंत्री जो संविधान को बनाए रखने की शपथ लेती हैं, भारत के गृह मंत्री को धमकी देती है कि अगर मैं न चाहूं तो बंगाल में गृह मंत्री घुस नहीं सकते और वह होटल के बाहर भी नहीं आ सकते।
गौरव भाटिया ने कहा कि इसीलिए हम कहते हैं कि जंगल राज और गुंडाराज बिल्कुल ममता बनर्जी के शासन जैसा ही दिखता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है।
edited by : Nrapendra Gupta
