शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind-kejriwal-emotional-after-acquittal-delhi-liquor-scam
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (12:40 IST)

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

Kejriwal
Kejriwal Sisodia gets clean chit: दिल्ली शराब घोटाले में कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने आंसू नहीं रोक पाए। केजरीवाल को उनके सहयोग मनीष सिसोदिया ने संभाला। आप नेता ने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब कोर्ट ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते थे सत्य की जीत होती है। हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इस मामले में केजरीवाल को कई महीने तक जेल में रहना पड़ा था। 

सबसे बड़ा राजनीतिक षडयंत्र

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए उसके 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। एक मौजूदा मुख्यमंत्री (केजरीवाल) को घसीटकर जेल में डाला गया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दो साल जेल में रखा गया। 

हम कट्‍टर ईमानदार
उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद साबित हो गया कि पूरा फर्जी केस था। हमारे ऊपर कीचड़ डाला गया। उस समय 24 घंटे खबरें चलाई जाती थीं, केजरीवाल भ्रष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है। दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री केजरवील ने कहा कि मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है। शराब घोटाला मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए केजरीवाल अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्हें किसी तरह मनीष सिसोदिया ने संभाला। केजरीवाल ने किसी तरह खुद को संभाला और कहा कि हम कट्‍टर ईमानदार हैं। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है।
 
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए इस तरह देश और संविधान के साथ खिलवाड़ मत करिए। यदि आपको सत्ता चाहिए तो अच्छे काम करिए। आज देश के महंगाई, बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याएं हैं। सड़कें टूटी हैं, चोरों तरफ प्रदूषण है। इन समस्याओं का समाधान कर सत्ता में आइए, किसी पर झूठे केस क्यों करते हैं?

क्या कहा मनीष सिसोदिया ने?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।

कोर्ट का फैसला एक खतरनाक षड्यंत्रकारी का राज 

कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और सबसे सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी को को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं। देश से माफी मांगो नरेन्द्र मोदी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala