CM रेखा गुप्ता पर क्यों भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता...
Chief Minister Arvind Kejriwal hits back at Rekha Gupta : पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पलटवार करते हुए उनके बयान को धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाना बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। दिल्ली में प्रदूषण के बीच, अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके विपश्यना पर दिए बयान पर नसीहत दी। दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम में केजरीवाल का नाम लिए बगैर खांसी होने पर दिल्ली से बाहर भाग जाने वाले नेताओं का जिक्र किया था और यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल इससे भड़क गए।
खबरों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर पलटवार करते हुए उनके बयान को धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाना बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। दिल्ली में प्रदूषण के बीच, अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके विपश्यना पर दिए बयान पर नसीहत दी।
दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम में केजरीवाल का नाम लिए बगैर खांसी होने पर दिल्ली से बाहर भाग जाने वाले नेताओं का जिक्र किया था और यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल इससे भड़क गए। केजरीवाल ने कहा, भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। आप भी एक बार जरूर विपश्यना कीजिए।
केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि विपश्यना किसी से भागने का नाम नहीं है। यह आत्मा की शांति पाने और मानसिक संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, बड़े भाग्य वालों को विपश्यना नसीब होती है। यह अनुभव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और मन को शांत करता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए वे दिल्ली में रहकर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी की तरह नहीं हैं जो दिल्ली को समस्याओं में छोड़कर हर छह महीने में किसी साधना या विपश्यना कार्यक्रम में भाग जाएं।
Edited By : Chetan Gour