मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russia warns USA on supporting protesters of iran
Last Modified: वॉशिंगटन/तेहरान , बुधवार, 14 जनवरी 2026 (11:10 IST)

ट्रंप के ईरानी प्रदर्शनकारियों को उकसाने से रूस नाराज, अमेरिका को दी चेतावनी

trump putin
US Iran Tension : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी प्रदर्शनकारियों को कब्जे के लिए उकसाने से रूस भड़क उठा। उसने रूस को चेतावनी दी। ऐसा माना जा रहा है कि वेनेजुएला के बाद ट्रंप ईरान पर हमला कर सकते हैं। रूस की इस प्रतिक्रिया से अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें, अपने संस्थानों पर कब्जा करें! हत्यारों और दुर्व्यवहार करने वालों के नाम याद रखें। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्या बंद नहीं हो जाती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं। मदद आ रही है। ALSO READ: खामनेई के खिलाफ ट्रंप ने छेड़ा बिगुल, बोले- ईरानी देशभक्तों, विरोध रखें जारी, आ रही है मदद
 
रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ईरान पर हमले के लिए बाहरी तौर पर भड़काई गई अशांति का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे लोगों को मिडिल ईस्ट की स्थिति और ग्लोबल इंटरनेशनल सिक्योरिटी के लिए ऐसे कामों के भयानक नतीजों के बारे में पता होना चाहिए।
 
दूसरी तरफ ईरान ने भी कहा कि हम अपने खिलाफ किसी भी हमले का जोरदार जवाब देंगे और किसी को भी हमें धमकाने नहीं देंगे। ईरान के रक्षा मंत्री ने कि सभी अमेरिकी बेस और जो देश इस इलाके में वॉशिंगटन के ऑपरेशन्स में मदद करते हैं, वे हमारे लिए सही टारगेट होंगे।
 
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट ट्रंप पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हम ईरान के लोगों के मुख्य हत्यारों के नाम बताते हैं। 1- ट्रंप। 2- नेतन्याहू।' ALSO READ: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, ट्रंप और नेतन्याहू को किसने बताया ईरानियों का हत्यारा?
 
ईरान में इरफ़ान सुल्तानी को फांसी : आज पिछले दिनों ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दिए जाने का एलान किया था। सरकार के इस एलान के बाद आज पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत मिलने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफ़ान सुल्तानी नामक शख्स को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। उसे कराज शहर में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
 
गौरतलब है कि ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ बैठकें रद्द कर दी हैं और ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्‍यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट