कौन-कौन बना मोदी कैबिनेट में मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें List
Modi Cabinet Ministers 2024 Full List : 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद BJP के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार रविवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
खरगे भी थे मौजूद : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तो मौजूद थे, लेकिन कई अन्य विपक्षी नेता समारोह में शामिल नहीं हुए। शपथ ग्रहण में राजनीति के अनुभवी और नये नेता, कारोबारी, फिल्मी सितारे सहित देशभर से आए करीब नौ हजार लोग मौजूद रहे।
पड़ोसी देशों के नेता भी रहे मौजूद : इस समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के सात शीर्ष नेता भी शामिल हुए जिनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ प्रमुख हैं।
उद्योगपतियों और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा : उद्योगपति गौतम अडाणी, उनकी पत्नी और भाई, मुकेश अंबानी और उनके बेटे और बेटी सहित उनका परिवार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भी वहां मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रतिभा पाटिल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।
समारोह में फिल्मी सितारों का भी जमावड़ा देखा गया और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अनिल कपूर, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अनुपम खेर भी शपथ ग्रहण के गवाह बने। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के टिकट पर पहली सांसद चुनी गईं कंगना रनौत भी राष्ट्रपति के प्रांगण में मौजूद थीं।
सहयोगी दलों के इन नेताओं ने ली शपथ : सहयोगी दलों में जनता दल सेक्युलर नेता एचडी कुमारस्वामी, हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी, जदयू नेता ललन सिंह और तेदेपा के के. राम मोहन नायडू ने मंत्री पद की शपथ ली।
ट्रांसजेंडर और मजदूर : सत्ता के केंद्र के विपरीत छोर पर हाशिए पर रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग और साथ ही सफाई कर्मचारी और सेंट्रल विस्टा परियोजना मे काम करने वाले निर्माण मजदूर भी भव्य समारोह के गवाह बने।
एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। pic.twitter.com/vLcufkcOf1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2024
नई मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 36 राज्यमंत्री रखे गए हैं। देखें पूरी लिस्ट कौन-कौन बना मंत्री
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- जेपी नड्डा
- शिवराज सिंह
- निर्मला सीतरमण
- एस जयशंकर
- मनोहर लाल खट्टर
- एचडी कुमारस्वामी
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- जीतनराम मांझी
- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
- सर्वानंद सोनेवाल
- डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
- राम मोहन नायडू
- प्रह्लाद जोशी
- जुएल ओरांव
- गिरिराज सिंह
- अश्विनी वैष्णव
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- भूपेंद्र यादव
- गजेंद्र सिंह शेखावत
- अन्नपूर्णा देवी
- किरण रिजिजू
- हरदीप पुरी
- मनसुख मांडविया
- जी किशन रेड्डी
- चिराग पासवान
- सीआर पाटिल
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राव इंद्रजीत सिंह
- जितेंद्र सिंह
- अर्जुन राम मेघवाल
- प्रतापराव गणपतराव जाधव
- जयंत चौधरी
राज्यमंत्री
- जितिन प्रसाद
- श्रीपद यशो नाइक
- पंकज चौधरी
- कृष्णपाल गुर्जर
- रामदास अठावले
- रामनाथ ठाकुर
- नित्यानंद राय
- अनुप्रिया पटेल
- वी सोमन्ना
- चंद्रशेखर पेम्मासानी
- एसपी सिंह बघेल
- शोभा करांदलाजे
- कीर्तिवर्धन सिंह
- बीएल वर्मा
- शांतनु ठाकुर
- सुरेश गोपी
- एल मुरगन
- अजय टमटा
- बंदी संजय
- कमलेश पासवान
- भागीरथ चौधरी
- सतीश दुबे
- संजय सेठ
- रवनीत सिंह बिट्टू
- दुर्गादास सुइके
- रक्षा खडसे
- सुकांता मजूमदार
- सावित्री ठाकुर
- तोखन साहू
- राजभूषण चौधरी
- श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
- हर्ष मल्होत्रा
- नीमूबेन बमभानिया
- मुरलीधर मोहोल
- जॉर्ज कुरियन
- पबित्रा मार्गेरिटा
