1. समाचार
  2. बॉयोग्राफी
  3. राजनीति
  4. Shivraj Singh Chouhan Biography in hindi

Modi Cabinet : 4 बार CM रहने के बाद केंद्र में मंत्री बने शिवराज सिंह

Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chouhan Biography in hindi : शिवराज सिंह चौहान के नाम सबसे लंबे समय तक मध्‍य प्रदेश के सीएम रहने का खिताब है। 2023 में विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह को भाजपा ने बुधनी सीट से टिकट दिया था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की। इस बार मोदी कैबिनेट में उन्हें मंत्री बनाया गया है। शिवराज सिंह ने विदिशा लोकसभा सीट से 11,16,460 वोटों के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उनके और कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा कुल वोटों का अंतर 8,21,408 रहा।
 
राजनीतिक सफर : शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे 29 नवंबर, 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 
 
चौहान राज्य में भाजपा के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 1991 से पांच बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से भी लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। ‍फिलहाल वे राज्य विधानसभा में राज्य के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा- 2023 में उन्‍हें बुधनी से ही पार्टी ने टिकट दिया।
 
वे छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे हैं। 1975 में वे मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल की स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष थे। 1976-77 में आपातकाल के दौरान वे जेल भी गए। वर्ष 1977 से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
 
चौहान एक लम्बे समय तक पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े रहे हैं। वे पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे।
 
बाद में, वे अगले ही साल विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए। वे चार बार लोकसभा के लिए चुने गए और वे लोकसभा तथा संसद की कई समितियों में भी रहे। चौहान 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।
अगला लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति रेत पर उतारकर लिखा वेलकम बैक मोदी सरकार