Jio ने लांच किया नया स्ट्रीमिंग प्लान, 888 रुपए में मिलेंगे 15 OTT ऐप
- 15 OTT ऐप में शामिल हैं, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप
- फाइबर और एयर फाइबर उपभोक्ता उठा सकेंगे फायदा
- 30 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड और साथ में अनलिमिटेड डेटा
- जियो आईपीएल डीडीडी ऑफर लागू (50 दिन अतिरिक्त)
नए प्लान में ग्राहकों को 30 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा प्रीमियम जैसे 15 से अधिक प्रमुख ओटीटी ऐप्स को प्लान के साथ बंडल किया गया है यानी इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ ही मिलेगा।
इस प्लान की एक और खास बात है, चाहे कोई नया सब्सक्राइबर हो या 10 एमबीपीएस या 30 एमबीपीएस प्लान का उपयोग करने वाला मौजूदा यूजर, 888 रुपए का पोस्टपेड प्लान हर किसी के लिए है। प्रीपेड प्लान वाले और सभी मौजूदा यूजर आसानी से नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं।
इसके अलावा हाल ही में घोषित जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर भी इस प्लान पर लागू होगा। जियो फाइबर हो या एयर फाइबर के पात्र ग्राहक अपने जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 50 दिन का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर प्राप्त कर सकते हैं। 31 मई 2024 तक उपलब्ध जियो डीडीडी ऑफर विशेष रूप से टी-20 सीजन के लिए तैयार किया गया है।

