मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Armys Sultan rifle mounted robots, demoralizes enemy
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 24 जनवरी 2026 (13:55 IST)

भारतीय सेना का सुल्तान, Rifle mounted Robots देख दुश्मन के हौंसले पस्त

Rifle mounted Robots
Indian Armys Sultan: भारतीय सेना ने अपनी तकनीकी ताकत का एक नया अध्याय लिखते हुए गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में 'राइफल माउंटेड रोबोट्स' (Rifle mounted Robots) को प्रदर्शित किया। इन रोबोट्स को 'भारतीय सेना का सुल्तान' कहा जा रहा है, जो आधुनिक युद्ध की नई पीढ़ी का प्रतीक बन चुके हैं।
 

दुश्मन पर सटीक हमला करने की क्षमता

कर्तव्य पथ पर हुई रिहर्सल के दौरान ये चार पैरों वाले रोबोटिक डॉग्स (robotic dogs) राइफल से लैस होकर मार्च करते दिखे। वायरल वीडियो और तस्वीरों में ये रोबोट्स अपनी सटीक चाल और मजबूत बनावट के साथ सबका ध्यान खींच रहे हैं। ये रोबोट्स न केवल निगरानी और सर्विलांस में सक्षम हैं, बल्कि इन पर माउंटेड असॉल्ट राइफल्स के जरिए दुश्मन पर सटीक हमला करने की क्षमता भी रखते हैं।
 

गेम-चेंजर साबित होंगे ये रोबोट

सेना के सूत्रों के अनुसार, ये 'मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट' (MULE) या इसी तरह के स्वदेशी रोबोटिक सिस्टम हैं, जो पूरी तरह से मेक इन इंडिया पहल के तहत विकसित किए गए हैं। ये रोबोट दुर्गम पहाड़ी इलाकों, जंगलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सैनिकों की जान बचाने के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। जहां इंसानी सैनिकों के लिए पहुंचना जोखिम भरा होता है, वहां ये रोबोट बिना किसी खतरे के मिशन को अंजाम दे सकते हैं।
 

'फ्यूचर वॉरफेयर का प्रतीक

रिहर्सल के दौरान इन रोबोट्स को देखकर दर्शकों में हैरानी और गर्व दोनों की भावना उमड़ी। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें 'भारतीय सेना का नया सुल्तान' और 'फ्यूचर वॉरफेयर का प्रतीक' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'परंपरा और नवाचार का शानदार संगम! जय हिंद!'
 
यह प्रदर्शन भारत की रक्षा क्षमता में हो रही तेजी से हो रही प्रगति को दर्शाता है। डीआरडीओ और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयासों से ऐसे हाई-टेक हथियारों का विकास हो रहा है, जो आने वाले समय में देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे।
 
26 जनवरी को मुख्य परेड में इन रोबोट्स की झलक देखने को मिल सकती है, जो निश्चित रूप से गणतंत्र दिवस को यादगार बना देगी। भारतीय सेना लगातार आधुनिक तकनीक को अपनाकर 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार कर रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण