गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Wife and 3 relatives were shot, children saved their lives by hiding in a cupboard
Last Updated : शनिवार, 24 जनवरी 2026 (13:35 IST)

अमेरिका में भारतीय पति का खूनी खेल, पत्‍नी और 3 रिश्‍तेदारों पर बरसाई गोलियां, बच्‍चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

 Wife and 3 relatives were shot in Georgia Shooting
Photo : twitter (X)
अमेरिका में एक भारतीय मूल के पति ने अपनी पत्‍नी और 3 रिश्‍तेदारों की गोलियां मारकर खौफनाक हत्‍या कर दी। इस दौरान 3 बच्‍चों ने अलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई। यह खौफनाक खूनी खेल अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में हुआ है। हत्‍या करने वाला शख्‍स भारतीय मूल का है।

इस दौरान अगर बच्‍चे अलमारी में नहीं छिपते तो उन्‍हें भी बेरहमी से मार दिया गया होता। बाद एक बच्‍चे ने पुलिस को फोन कर दिया। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि हत्‍या के इस खौफनाक खूनी खेल से हडकंप मच गया है।

हमलावर की पहचान 51 साल के विजय कुमार के तौर पर हुई है और उसकी पत्नी का नाम मीमू डोगरा है। उनके तीन रिश्तेदारों निधि चंदन, हरीश चंदर और गौरव कुमार की भी हत्या की गई है। पत्नी और तीन रिश्तेदारों की घर में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। गोलीबारी के समय कुमार के तीन बच्चे अलमारी में छिप गए थे और इस कारण जान बचाने में कामयाब रहे। लॉरेंसविले शहर में गुरुवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान तीन बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे।

अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर जानकारी दी। दूतावास ने कहा, पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद की जा रही है। घरेलू विवाद से जुड़ी इस दुखद गोलीबारी की घटना से हम दुखी हैं। हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को मदद दी जा रही है।

‘फॉक्स5 अटलांटा' की खबर के मुताबिक संदिग्ध की पहचान अटलांटा निवासी 51 साल के विजय कुमार के रूप में हुई है। ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के तौर पर हुई है। खबर में कहा गया है कि हमलावर पर हत्या, बच्चों के साथ क्रूरता जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे (स्थानीय समय के अनुसार) ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से पुलिस को एक सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले जिनमें से सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के समय तीन बच्चे मौजूद थे। अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए।

जांच अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में से एक ने किसी तरह 911 पर फोन करके महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे सुरक्षित थे और बाद में उनके परिवार का एक सदस्य उन्हें अपने साथ ले गया।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
भारतीय सेना का सुल्तान, Rifle mounted Robots देख दुश्मन के हौंसले पस्त