साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update 30 October : देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। एक तरफ चक्रवात अर्णब के कमजोर पड़ने के बाद भले ही उसका असर कम हुआ हो, लेकिन दक्षिण अंडमान सागर में बने नए कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का संकट टला नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं। ALSO READ: Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान
कमजोर हुआ अर्णब
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन (अत्यंत गंभीर चक्रवात "अर्णब" का अवशेष) लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और 29 अक्टूबर को शाम 17:30 बजे छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे लगे ओडिशा के ऊपर कमजोर होकर एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र में बदल गया। इसके उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ते रहने तथा अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में कमजोर होकर एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की पूरी संभावना है।
दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र
दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास का कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास का कम दबाव का क्षेत्र भी 17:30 बजे भी उसी क्षेत्र में बना रहा। इसके पश्चिम-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने तथा लगभग 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की पूरी संभावना है। इसके बाद, इसके और अधिक तीव्र होने तथा अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 2 दिन अच्छी बारिश हो सकती है। राजस्थान और दिल्ली में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने 30 अक्टूबर को उत्तराखंड, हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना भी जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। ALSO READ: सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और मेरठ समेत लगभग पूरे उत्तरप्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह से गहरे बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
गुरुग्राम में भारी बारिश
हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रिहायशी इलाके में लगातार बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ गया, जिससे बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और कई बिजली लाइनें टूट गईं। इस घटना के चलते इलाके में बिजली गुल हो गई है।

