1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Grenade attack on Jammu bus stand

जम्मू बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने फेंका ग्रेनेड, अफरातफरी

Grenade attack
जम्मू। जम्मू बस स्टैंड पर शुक्रवार आधी रात अज्ञात लोगों ने एक ग्रेनेड फेंका लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। पिछले छह माह में इस दूसरे ग्रेनेड हमले के बाद अफरातफरी मच गई।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात 12 बजकर 20 मिनट पर अज्ञात लोगों ने एक होटल के समीप बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड फेंका। यह जोरदार धमाके के साथ फटा, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 25 मई को अज्ञात लोगों ने बस स्टैंड पर एक पेट्रोल बम फेंका था जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
हरियाणा में घने कोहरे के कारण 7 लोगों की मौत, 4 घायल