सम्बंधित जानकारी
- बाबा रामदेव को बड़ा झटका, योग शिविर के लिए चुकाना होगा टैक्स
- बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ को सुप्रीम कोर्ट का झटका
- BJP के घोषणापत्र को लेकर क्या बोले BKU नेता राकेश टिकैत
- Gyanvapi Case : सुप्रीम कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को जारी किया नोटिस, हिंदू पक्ष को लेकर दिया यह आदेश
- नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने संसद में जीता विश्वास मत
दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम, इस साल 1,161 करोड़ की एफडी
- 11 हजार किलो सोना, 19 हजार करोड़ रुपए कैश
- दुनिया के किसी मंदिर के द्वारा कराई गई सबसे बड़ी एफडी है
- मंदिर को सिर्फ ब्याज से हजारों करोड़ में कमाई होती है
इतना ही नहीं रिपोर्ट में सामने आया है कि सिफ ब्याज से ही मंदिर को हजारों करोड़ में कमाई होती है। दुनिया में इस मंदिर को सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि तिरुपति मंदिर में रोजाना लाखों भक्त न सिर्फ भारत से बल्कि दुनियाभर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जानते हैं कितनी है इस मंदिर की कमाई।
इतने धन की कराई एफडी : टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर ट्रस्ट ने इस साल 1,161 करोड़ रुपए की एफडी कराई है। यह किसी भी एक साल में दुनिया के किसी मंदिर के द्वारा कराई गई सबसे बड़ी एफडी है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 12 सालों से यह टेंपल ट्रस्ट हर साल कम से कम 500 करोड़ की एफडी करा रहा है।
कुल इतना कैश : साल 2012 तक तिरुपति देवस्थानम की कुल एफडी की रकम 4,820 करोड़ रुपए थी। 2013 से 2024 तक 12 सालों में 8,467 करोड़ की एफडी कराई गई। मंदिर से जुड़े अन्य ट्रस्टों जैसे श्री वेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट, श्री वेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि के पास 5,529 करोड़ के फंड जमा हैं। इस तरह देखें तो तिरुपति मंदिर के पास कैश रिजर्व अभी 18,817 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर है।
Edited by: Navin Rangiyal
