1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Devotees will be able to visit Ramlala mandir in ayodhya in 2023

अयोध्या में 2023 में खुलेंगे राम मंदिर के द्वार, होंगे राम लला के दर्शन

Ayodhya
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की अयोध्या में हुई बैठक में यह तय हुआ है कि 2023 तक दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे और भगवान का दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा। 
 
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गुरुवार को कहा कि 2023 में श्रद्धालु अयोध्या स्थित अपने आराध्य राम लला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शनार्थियों के लिए नवनिर्मित मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक पूरे 70 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर को पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा।
 
राय ने कहा कि 2025 में राम मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पूरे परिसर में जो भी विकास कार्य होने हैं वे पूरे हो जाएंगे। हालांकि 2023 तक दर्शनार्थियों के लिए दर्शन शुरू कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था। 
अगला लेख
राजद्रोह कानून : SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, खत्म क्यों नहीं करते अंग्रेजों के जमाने का कानून