Fact Check: अयोध्या के रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल, जानिए इसकी सच्चाई
(Photo:Screenshot of viral video)
देखें कुछ पोस्ट-
कौन सो काज कठिन जग माही
— Shubhra_Sharma (@Anu1021996) July 10, 2021
जो नही होइ तात तुम पाही...
यदि ह्रदय मे शुद्ध संकल्प है तो प्रभु श्री राम की कृपा से सब सभंव है सुंदर पावन अयोध्या मे स्टेशन बनकर तैयार....
जय श्री हनुमान #जय_श्रीराम #विश्व_की_पहचान_हिन्दू pic.twitter.com/Uwz3fhnFJU
क्या है सच्चाई-
वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वीडियो में एक जगह गुजराती में लिखा गया है और एक जगह गुजरात टूरिज्म का लोगो भी नजर आया।
इससे क्लू लेकर हमने आगे की पड़ताल शुरू की। इस दौरान हमें सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के कुछ फोटो मिले।Renovated Gandhinagar railway station equipped with world class facilities. The interior designing and attractive wall paintings of the station are adding to the beauty of the station.
— Central Railway (@Central_Railway) July 13, 2021
#NayeBharatKaNayaStation pic.twitter.com/BglaUuxnv7
बताते चलें कि भारतीय रेल देश के कई रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में रेलवे ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया है। इस स्टेशन में पैसेंजर्स को मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी। प्राथमिक उपचार के लिए यहां एक छोटा-सा अस्पताल बनाया गया है। यहां एक प्रेयर रूम और बेबी फीडिंग रूम भी है। सबसे खास बात ये है कि रेलवे स्टेशन एक फाइव स्टार होटल के नीचे बना है।

