सम्बंधित जानकारी
- भगवान श्रीराम के चरणों की शोभा बनेगा मिर्जापुर का पिंक स्टोन, पत्थर की पहली खेप अयोध्या रवाना
- अयोध्या जमीन विवाद : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वेबसाइट पर डाला खरीद-फरोख्त का ब्यौरा
- केंद्र ने दी भरतपुर में बलुआ पत्थर के खनन की मंजूरी, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में आएगी तेजी
- वीडियो बनाकर पुलिस पर उठाए सवाल, फिर ट्रेन के आगे कूद गया युवक
अयोध्या में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 12 लोग सरयू नदी में डूबे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुप्तार घाट पर सरयू नदी में एक ही परिवार के 12 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। ये सभी लोग घाट पर स्नान कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं।
खबरों के मुताबिक, ये परिवार आगरा का बताया जा रहा है, जो सरयू में स्नान के लिए गुप्तार घाट आया था, लेकिन वहां पर तेज धारा की वजह से पहले कुछ लोग डूबे और फिर उन्हें बचाने के कारण बाकी लोग भी फंस गए।
जब स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी, तब जाकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और बिना समय गंवाए वहां पर गोताखोर की एक टीम भी पहुंच गई। जरूरत पड़ने पर एनडीआएफ की टीम को भी बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है।
