गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. TVS Orbiter Electric Scooter Launched price in india
Last Modified: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (18:29 IST)

tvs orbiter : 158km की रेंज, टीवीएस का सबसे सस्ता स्कूटर, Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

tvs orbiter Price in india
tvs orbiter electric scooter : TVS Motor ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह अब टीवीएस का सबसे किफायती ई-स्कूटर है। इसका मुकाबला एथर रिज्टा से रहेगा। इसे 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 99,900 रुपए रखी गई है। ऑर्बिटर की बुकिंग ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। 
क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड फंक्शन और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे कई फीचर्स इस स्कूटर में दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि नया स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 158km (IDC रेंज) चलेगा। हालांकि नए स्कूटर की बैटरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
टीवीएस ने ऑर्बिटर को डेली लाइफ के सफर को नया एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया है। इसमें बहुत ज्यादा डिजाइनिंग एलिमेंट्स नहीं हैं और यह साफ-सुथरे डिजाइन के साथ प्रैक्टिकल दिखता है। आईक्यूब और टीवीएस X के बाद भारत में ये कंपनी का तीसरा ई-स्कूटर है। TVS Orbiter को कंपनी ने खासतौर पर बजट सेगमेंट के लिए पेश किया है। इसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak जैसे स्कूटर्स से होगा। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
निवेश और निर्यात का बड़ा मंच बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो