सम्बंधित जानकारी
- शिवराज के बाद सुप्रिया सुले भी एयर इंडिया से नाराज, जानिए क्या है वजह?
- Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन
- कैश कांड पर जस्टिस यशवंत वर्मा का जवाब, स्टोररूम से मिली नकदी पर किया बड़ा खुलासा
- CBI ने बंद किया सुशांत सिंह राजपूत केस, कांग्रेस ने कहा उल्टी पड़ी सियासी रोटी सेंकने की गंदी राजनीति
- सुनीता विलियम्स को अपनी जेब से ओवरटाइम देंगे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया यह फैसला?
एयर इंडिया पर भड़के डेविड वार्नर, कहा पायलट नहीं तो विमान में क्यों बैठाते हो?
Air India flight delay : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दावा किया कि वे एक ऐसा विमान में सवार हुए जिसमें पायलट ही नहीं था। एयरलाइन ने कहा है कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौसम संबंधी व्यवधानों के कारण पायलट दल के सदस्यों को विमान में पहुंचने में देर हुई। ALSO READ: शिवराज के बाद सुप्रिया सुले भी एयर इंडिया से नाराज, जानिए क्या है वजह?
वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह एयर इंडिया के एक ऐसे विमान में सवार हुए जिसमें कोई पायलट नहीं था। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। वार्नर ने कहा कि हम बिना पायलट वाले विमान में सवार हुए और घंटों तक विमान में इंतजार किया। आप यात्रियों को क्यों सवार करेंगे, यह जानते हुए कि आपके पास उड़ान के लिए कोई पायलट नहीं है?
इसके जवाब में एयर इंडिया ने कहा कि बेंगलुरु में मौसम खराब होने की वजह से कई उड़ानों को दूसरी जगह भेजा गया और सभी एयरलाइंस की उड़ानों में विलंब हुआ।@airindia weve boarded a plane with no pilots and waiting on the plane for hours. Why would you board passengers knowing that you have no pilots for the flight?
— David Warner (@davidwarner31) March 22, 2025
एयरलाइन ने कहा कि आपकी उड़ान का संचालन करने वाला चालक दल इन व्यवधानों से प्रभावित पहले के असाइनमेंट पर रुका हुआ था, जिसके कारण प्रस्थान में देरी हुई। इस मामले में तत्काल आगे की जानकारी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान से लेकर सुप्रिया सुले तक कई दिग्गज पहले भी एयर इंडिया के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर आपत्ति जता चुके हैं। ALSO READ: एयर इंडिया ने मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट पर बैठाया, फूटा पूर्व CM का गुस्सा
edited by : Nrapendra Gupta
