1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress accepted defeat before Haryana elections

वीडियो का हवाला देते मोदी ने कहा, कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में पहले ही हार मान ली

Narendra Modi
हिसार (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पहले ही हार मान ली है। मोदी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए एक कथित वीडियो का भी हवाला दिया जिसमें संसद परिसर में 3 कांग्रेसी नेता चुनावों में पार्टी की संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए नजर आए हैं।
मोदी ने कहा कि क्या आपने वायरल हुआ एक वीडियो देखा है जिसमें कांग्रेस के एक नेता संसद परिसर में हरियाणा के एक नेता को आंखें दिखा रहे थे। मैं हैरान रह गया कि हरियाणा के नेता हाथ जोड़े खड़े थे। क्या आपने वीडियो देखा है? क्या आप हरियाणा का अपमान सहन करेंगे?
 
मोदी ने कहा कि वीडियो में उनकी बातचीत में यह स्पष्ट था कि वे कह रहे हैं कि बहुत हुआ तो वे 10-15 सीटें जीत लेंगे। ये उनके शब्द हैं और चुनाव के पहले कहा गया है। जिसने पहले ही हार मान ली है और मैदान छोड़ दिया है, वो हरियाणा के लिए कुछ नहीं कर सकते।
मोदी ने दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने उसकी राजनीति और नीतियों को खारिज कर दिया है।
अगला लेख
INX Media case : चिदंबरम की जमानत पर सुनवाई पूरी, इधर आरोपपत्र दायर