सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, हिमाचल के ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी
- Weather Update: बर्फबारी से राज्यों में बढ़ी सर्दी, कश्मीर घाटी में पारा शून्य से 2 डिग्री नीचे
- Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी
- Weather Updates: आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला, चक्रवाती तूफान की आशंका
- Weather Updates: अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरेगा उत्तर भारत, चलेगी शीतलहर
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा शीत प्रकोप, उत्तर भारत में बर्फबारी व दक्षिण में वर्षा की संभावना
Weather Updates: मौसम के तेवर अब तीखे होते जा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शीत प्रकोप बढ़ गया है तथा उसने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड (cold) बढ़ गई है, जहां रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।
दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1 डिग्री कम है, वहीं आईएमडी के अनुसार देश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच एक ताजा, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
ओलावृष्टि की चेतावनी : आईएमडी ने 12 दिसंबर से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों और संपत्ति को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, उत्तरी मध्यप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।
दक्षिण में बारिश की संभावना : तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
Edited by: Ravindra Gupta
