सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में EVM में कैद सरकार की किस्मत,कई विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग
- मध्यप्रदेश उपचुनाव में 12 मंत्रियों समेत ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर !
- बघेल और चौधरी की प्रतिद्वंद्विता ने उपचुनाव को बनाया रोचक
- मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, कोरोना संक्रमित मतदाता अंतिम घंटे में डाल सकेंगे वोट
- मध्यप्रदेश वेटरन टेबल टेनिस में मधुर शर्मा अध्यक्ष और गौरव पटेल सचिव निर्वाचित
bypoll election Live Updates : CM शिवराज सिंह चौहान बोले- जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी
नई दिल्ली। 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। कोरोनाकाल में हो रहे मतदान के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की है। मतदान से जुड़ी हर जानकारी...
10:30 PM, 3rd Nov
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य के 28 विधानसभा उपचुनावों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक और बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। चौहान ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को पवित्र कर्तव्य माना है। जिस तरह से लोगों ने मतदान किया, उससे लगता है कि कोरोना का भय और असर कहीं नहीं दिखा। कुछ स्थानों पर तो वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा वोटिंग हुई है। यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती का नमूना है। चौहान ने कहा कि वे मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने साथ ही दावा करते हुए कहा कि जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वहीं कांग्रेस की बौखलाहट दिख रही है और उसने अभी से ईवीएम पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। बौखलाहट देखकर लगता है कि कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है।
10:19 PM, 3rd Nov
मध्यप्रदेश में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। कुल 63 लाख 67 हजार से अधिक मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर गोली चलने की घटनाओं के अलावा सभी क्षेत्रों मे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।
04:39 PM, 3rd Nov
- मध्यप्रदेश में 3.30 बजे अब तक 56 फीसदी से अधिक मतदान। बदनावर में सबसे ज्यादा 72.36 फीसदी वोटिंग, जबकि ग्वालियर पूर्व सीट पर सबसे कम 35.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
- यूपी में अपराह्न तीन बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 44.20 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 40.30 फीसद, टूंडला सीट पर 40 प्रतिशत, बांगरमऊ सीट पर 42.99 फीसद, घाटमपुर सीट पर 36.39 प्रतिशत, देवरिया सीट पर 41.06 फीसद तथा मल्हनी सीट पर 42.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को शुरू हुए उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 43,242 मतदाताओं में से 67.92 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया।
03:47 PM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्र क्रमांक-229 ग्राम पंचायत फांगटी जनपद पंचायत बागली में मतदाता फतेसिंह (99) एवं उनकी पत्नी अयोध्या बाई (84) ने अपने पुत्र एवं पोते के साथ कुशलता पूर्वक मतदान किया।
-गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 42.33% मतदान।
-गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 42.33% मतदान।
02:46 PM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए आज दोपहर 2 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान।
-मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज दोपहर 1:00 बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।
-ओडिशा में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 40.52 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था।
02:23 PM, 3rd Nov
-मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.71% मतदान।
-उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न एक बजे तक औसतन 30.41 प्रतिशत वोट पड़े।
01:57 PM, 3rd Nov
-झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव में एक बजे तक 46 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर दोपहर 12 बजे तक 25.57 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
12:46 PM, 3rd Nov
-मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 26.79 फीसदी मतदान हुआ है।
- ओडिशा में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 26.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था।
12:37 PM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश के भिंड जिले की गोहद विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान हंगामें की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने यहां के तीन प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया है।
-पुलिस ने गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव, बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी को गोहद के लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया है।
12:30 PM, 3rd Nov
-गुजरात में 12 बजे तक 22.41% मतदान।
12:25 PM, 3rd Nov
-उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 18.49 प्रतिशत वोट पड़े।
-कोविड-19 के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी, मध्यप्रदेश के सांवेर में 4 घंटे में 32.28 प्रतिशत वोट पड़े।
11:37 AM, 3rd Nov
-ग्वालियर में वोट डालने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, मुझे आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में वोट डालने में गर्व महसूस हो रहा है।
-नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
11:07 AM, 3rd Nov
-इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के लिए जारी मतदान के शुरुआती दो घंटों के दौरान 15.30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 2.70 लाख मतदाताओं के हाथ में है।
-यहां भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
11:03 AM, 3rd Nov
-गुजरात में 8 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 12.59% मतदान
-मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए शुरुआती तीन घंटों में औसतन 12 से 15 प्रतिशत मतदान।
-झारखंड की दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर उपचुनावों के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 13.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
10:56 AM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की दो विधानसभा सीटें पोहरी और करैरा में शुरुआती 3 घंटों में 15-15 फीसदी मतदान।
-भिंड के मेहगांव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त कटारे के भाई योगेश को पुलिस ने हिरासत में लिया।
10:37 AM, 3rd Nov
-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर की मतदान की अपील।
-ग्वालियर पूर्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाला वोट, डबरा में इमरती देवी ने किया मतदान
-मुरैना में वोटिंग के दौरान फायरिंग, मौके पर सुरक्षा बल तैनात।
-मुरैना में सुमावली विधानसभा के बूथ न.241 पर फायरिंग, एक घायल
-मुरैना में सुमावली विधानसभा के बूथ न.241 पर फायरिंग, एक घायल
10:32 AM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.8 प्रतिशत मतदान।
-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा, अगर अभी तक वोट नहीं डाले तो निकलिए मतदान कीजिए।
-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा, अगर अभी तक वोट नहीं डाले तो निकलिए मतदान कीजिए।
-28 सीटों के उपचुनाव के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की दिनचर्या प्रतिदिन की तरह योग, ध्यान एवं पूजा के साथ शुरू हुई।
-सीएम हाउस स्थित मंदिर में उन्होंने सपत्निक ईश्वर की आराधना की एवं प्रदेश की जनता के कल्याण की प्रार्थना की।
10:25 AM, 3rd Nov
-उत्तरप्रदेश में सुबह 9 बजे तक 7 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट।
-प्रदेश की नौगांवा सादात सीट पर 8.50 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 7.80, टूंडला सीट पर 8, बांगरमऊ सीट पर 8.27, घाटमपुर सीट पर 5, देवरिया सीट पर 10 तथा मल्हनी सीट पर 7.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। -राय के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
-प्रदेश की नौगांवा सादात सीट पर 8.50 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 7.80, टूंडला सीट पर 8, बांगरमऊ सीट पर 8.27, घाटमपुर सीट पर 5, देवरिया सीट पर 10 तथा मल्हनी सीट पर 7.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। -राय के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
08:57 AM, 3rd Nov
-ग्वालियर की डबरा सीट से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने किया मतदान।
Gwalior: BJP candidate for the Dabra by-poll, Imarti Devi cast her vote at booth number 219#MadhyaPradesh pic.twitter.com/S2VUUZp8Jh
— ANI (@ANI) November 3, 2020
08:53 AM, 3rd Nov
-हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
-भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने किया मतदात।
-उपचुनाव में कुल 1.81 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं।
Sonipat: BJP candidate for by-election to the Baroda assembly constituency, Yogeshwar Dutt cast his vote at a polling booth in Bhainswal Kalan
— ANI (@ANI) November 3, 2020
He says, "This time people would vote for development."#Haryana pic.twitter.com/jyWBcesYBk
08:06 AM, 3rd Nov
-उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हो रहा है मतदान।
-कानपुर की घाटमपुर, जौनपुर की मल्हनी, बुलंदशहर सदर, टूंडला, देवरिया सदर, उन्नाव की बांगरमऊ, नौगांवा सादात विधानसभा में हो रहे उपचुनाव का मतदान आज सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ।
-कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज।
-मतदान केंद्र के अंदर मतदाताओं को भेजने से पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई है।
-सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिग के बाद ही मतदाता मतदान केंद्र के अंदर जा पा रहे हैं।
-पतारा आदर्श बूथ में मतदान से पहले ही खराब हुई ईवीएम मशीन, पहला वोट करने के बाद मतदान रुका।
07:53 AM, 3rd Nov
-मध्यप्रदेश में सुबह 7 बजे से डाले जा रहे हैं वोट। यहां भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से।
-प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में राज्य के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-28 विधानसभा क्षेत्रों में 9 हजार 361 मतदान केन्द्रों वोटर कुल 355 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम की बटन दबाकर कर रहे हैं।
-मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलेट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट एवं 14 हजार 50 वीवीपेट जिलों में उपलब्ध कराई गई हैं।
07:53 AM, 3rd Nov
-गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी।
-प्रदेश की जिन आठ सीटों पर उप चुनाव कराए जा रहे हैं उनमें अब्डासा (कच्छ), लिम्बडी (सुरेंद्र नगर), मोरबी (मोरबी), धारी (अमरेली), गढ़दा (बोटाड), करजन (वडोदरा), डांग (डांग) और कपराडा (वलसाड) शामिल हैं।
-उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव के लिए आज होने जा रहे मतदान में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा।
-उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर उप चुनाव के लिए आज होने जा रहे मतदान में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा।
-छत्तीसगढ़ की एक सीट, हरियाणा की एक, झारखंड की दो, कर्नाटक की दो, नगालैंड की दो, ओडिशा की दो और तेलंगाना की एक विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव।
-छत्तीसगढ़, झारखंड और नगालैंड को छोड़कर, जहां समय अलग है, अन्य राज्यों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
07:53 AM, 3rd Nov
-कोविड-19 से बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोविड-19 से सुरक्षित मतदान के लिये मतदान केन्द्रों पर मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, पानी, तापमान की जांच व्यवस्था के साथ सामाजिक दूरी आदि का ध्यान रखा जा रहा है।
-कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। मतदान केन्द्रों पर अधिक भीड़ नहीं हो इसके लिए सहायक मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई है।
-कोविड संदिग्ध या क्वॉरेंटीन मतदाता मतदान केन्द्र के अन्दर एक बार में एक ही मतदाता प्रवेश करेंगे।
-मतदाताओं में कोविड-19 का भ्रम दूर करने के लिये मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
-मतदान केन्द्र का आवश्यक सैनिटाइजेशन कराया गया है। मतदान कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की गई है।
