सम्बंधित जानकारी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में गरजेंगे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री आज
- महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में शिवसेना MLA और मंत्री के बीच जमकर हुई बहस, विपक्ष ने घटना को बताया गंभीर
- राहुल गांधी ने किया तंज, UP में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी
- Maharashtra Politics : शरद पवार ने भतीजे अजित और CM शिंदे को लंच पर बुलाया, पत्र से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत
- वायनाड सीट पर लेफ्ट ने उतारा उम्मीदवार, राहुल गांधी पर क्या पड़ेगा असर
राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा
bomb threat to rahul gandhi : महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
जांच के दिए आदेश : स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।
राहुल को जेड प्लस सुरक्षा है : राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।
Edited by Navin Rangiyal