• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP government again in Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : रविवार, 3 दिसंबर 2023 (23:46 IST)

Assembly Election Results 2023 Live Updates: खुश हुए पीएम मोदी, कहा- जनता ने दी 2024 में जीत की हैट्रिक की गारंटी

MP Election
Assembly Election Results 2023 LIVE: Assembly Election Result 2023 Live Updates: भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले से पहले हिन्दीभाषी 3 बड़े राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के साथ 2024 के महासंग्राम के लिए अपनी सियासी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। उत्तर भारत के राज्यों में करारी शिकस्त से निराश कांग्रेस को दक्षिणी राज्य तेलंगाना में जरूर जीत का सहारा मिला। यहां कांग्रेस ने चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति के 10 साल के शासन का अंत कर दिया। विधानसभा चुनाव के मुख्य बिंदु-
चुनाव संबंधी जानकारी के लिए इन समाचारों पर जरूर डालें नजर... 


11:41 PM, 3rd Dec
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंपा। अंबिकापुर से भाजपा उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने 21वें राउंड की गिनती के बाद कुल 90,780 वोट हासिल कर जीत हासिल की। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंह देव 94 वोटों से हार गए हैं।

07:41 PM, 3rd Dec
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।
युवाओं के खिलाफ काम करने वाली सरकारें सत्ता से बहार।
भ्रष्टाचार की वजह से सत्ताधारी दल हारे।
भाजपा को देश के युवाओं पर भरोसा। 
आज देश के युवा में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकाक्षाएं समझती है, उनके लिए काम करती है।
मध्यप्रदेश ने दिखाया भी भाजपा की सेवा का कोई विकल्प नहीं।
छत्तीसगढ़ की जनता ने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया।
राजस्थान की जनता पर मेरा भरोसा था।
आज की हैट्रिक ने 2024 की जीत की हैट्रिक की गारंटी दी।

07:23 PM, 3rd Dec
modi
भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक।
कहा-सबका साथ, सबका विकास की भावना से जीती भाजपा। सभी मतदाताओं को मेरा नमन।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत हुई। सुशासन की जीत हुई।
इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिश हुई। मेरे लिए 4 जातियां नारियां, किसान, युवा और गरीब ही सबसे बड़ी। इन सभी जातियों में भाजपा की नीतियों को लेकर उत्साह।
जीत के साथ मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ी।

07:03 PM, 3rd Dec
modi
3 राज्यों में बड़ी जीत के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पहुंचे पीएम मोदी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी साथ।

05:13 PM, 3rd Dec

इंदौर विधानसभा चुनाव अपडेट : सभी सीटों पर भाजपा आगे... 
इंदौर 5 से महेन्द्र हार्डिया 7700 से ज्यादा वोटों से आगे। 
इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय 45 हजार 700 वोटों से आगे।
इंदौर 2 में रमेश मेंदोला 1 लाख 7 हजार वोटों से आगे। 
इंदौर 3 में गोलू राकेश शुक्ला 14 हजार 757 वोटों से आगे। 
इंदौर 3 में मालिनी गौड़ 69 हजार 800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
राऊ में मधु वर्मा 34300 वोटों से आगे। 
सांवेर में तुलसी सिलावट 62 हजार 600 से ज्यादा वोटों से आगे। 
देपालपुर मनोज पटेल 13600 वोटों से आगे। 
महू में उषा ठाकुर 34300 वोटों से आगे। 

03:36 PM, 3rd Dec
कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक सीट से 29,275 वोटों से चुनाव जीते।
रामारेड्डी सीट पर तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी आगे। मुख्‍यमंत्री केसीआर तीसरे नंबर पर।
सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डेडियार 4000 से ज्यादा वोटों से जीते।
मऊगंज सीट से भाजपा के प्रदीप पटेल 7174 वोटों से जीते, कालापीपल से भाजपा के घनश्याम चंद्रवंशी 11 हजार से ज्यादा सीटें से जीते।

03:16 PM, 3rd Dec
मध्यप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत की ओर।
इंदौर में भाजपा का शानदार प्रदर्शन। 8 सीटों पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर में पार्टी कार्यालय में मनाया जश्न।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'भाजपा का उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास के पथ पर ले जाएगा।'
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान में पार्टी की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दिया।

02:54 PM, 3rd Dec

-मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा? मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा है, वहीं राजस्थान में मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में वसुंधरा राजे सबसे आगे हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रमन सिंह की किस्मत खुल सकती है। हालांकि तीनों ही राज्यों में मुख्‍यमंत्री पद के लिए और भी दावेदार हैं।
 
राजस्थान में वसुंधरा के अलावा अश्विनी वैष्णव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी आदि नाम भी चर्चा में हैं। वहीं, मध्य प्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी सुर्खियों में हैं। 
 
-भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 
-अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। 

02:46 PM, 3rd Dec
इंदौर अपटेड : 
इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय 28000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
इंदौर 2 में रमेश मेंदोला 70000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
इंदौर 3 में गोलू शुक्ला 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
इंदौर 4 में मालिनी गौड़ 68 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
इंदौर 5 में सत्यनारायण पटेल 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
राऊ में मधु वर्मा करीब 18000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
सांवेर में तुलसी सिलावट 28 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
महू (अंबेडकर नगर) में भाजपा की उषा ठाकुर 28000 वोटों से आगे। 
देपालपुर में मनोज पटेल 9000 से ज्यादा वोटों से आगे। 

02:40 PM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट : 
-राजस्थान की जीत मोदी की गारंटी की जीत है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा के कुशल नेतृत्व की जीत है। सबसे बड़ी बात यह राजस्थान की जनता जनार्दन की जीत है। यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से देश की सेवा करने के लिए मौका देने की जीत है। 
-झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे 54000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 48 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-जयपुर की आमेर सीट पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया 6700 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक जयपुर की विद्याधर नगर सीट पर दीया कुमारी 71000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जीत हो चुकी है। 
-तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-तारानगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ 6700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सरदारपुरा सीट पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-टोंक सीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-नाथद्वारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ 7300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी चुनाव लड़ रहे हैं। 
-लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा 9500 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
-कोटा उत्तर सीट पर कांग्रेस के शांति धारीवाल आगे चल रहे हैं। 

01:44 PM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट : 
-जयपुर की विद्याधरनगर सीट पर राजसमंद से सांसद और भाजपा नेता दीया कुमारी 50000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतीं। 
-जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 28800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-जयपुर की सिविल लाइन सीट पर गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 10600 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-तारानगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ 9800 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।  
-नाथद्वारा सीट पर विश्वराजसिंह मेवाड़ 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी पीछे हैं। 
-तिजारा में बाबा बालकनाथ 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-डीडवाणा सीट से भाजपा के बागी यूनुस खान 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से निर्दलीय मुख्तार अहमद 17 हजार 700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत करीब 70 हजार वोटों से जीते। 

01:14 PM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट : 
-बड़ी खबर, निवास सीट पर भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हारे। कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े जीते। 
-रतलाम से भाजपा के चैतन्य कश्यप चुनाव जीत। 
-जावद सीट पर शिवराज के मंत्री पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के समंदर पटेल बढ़त बनाए हुए हैं। 
-खण्डवा 12 राउंड - भाजपा की कंचन तन्वे - 27036 वोट से आगे
-हरसूद सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के विजय शाह 22 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-पंधाना में भाजपा की छाया मोरे 16800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-मान्धाता में 10 राउंड के बाद भाजपा के नारायण पटेल 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-कटनी की बहोरीबंद सीट से बीजेपी के प्रणय पांडे आगे। कांग्रेस के सौरभ सिंह पीछे। 
-बुरहानपुर की नेपानगर से भाजपा के मंजू राजेन्द्र दादू आगे हैं।
दमोह जिले की पथरिया सीट से लखन पटेल 1900 वोट से आगे हैं।
दमोह से भाजपा के जयंत मलैया आगे हैं। 
अनूपपुर सीट से कांग्रेस आगे।
ग्वालियर में सभी सीटों पर भाजपा आगे है।
रायसेन की सांची सीट से बीजेपी के प्रभुराम चौधरी आगे।
गाडरवारा विधानसभा से बीजेपी के राव उदय प्रताप आगे हैं।

12:32 PM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट-  
-मध्य प्रदेश में पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में कांग्रेस के कुणाल चौधरी चुनाव हारे। भाजपा के घनश्याम चौधरी चुनाव जीते।
जीतू पटवारी इंदौर की राऊ सीट पर 16000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 13000 से ज्यादा वोटों पर आगे चल रहे हैं।  
-इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-इंदौर 2 में रमेश मेंदोला 33 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-इंदौर 5 में महेन्द्र हार्डिया 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-इंदौर 3 में गोलू शुक्ला 3700 से ज्यादा वोटों से आगे। 
 
क्या है मध्य प्रदेश के सांसदों का हाल-  
-दिमनी में नरेन्द्र सिंह तोमर 3000 से ज्यादा वोटों से आगे।
-नरसिंहपुर में सांसद प्रह्लाद पटेल 6500 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-जबलपुर पश्चिम से राकेश 16000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-सतना सीट पर सांसद गणेश सिंह 1000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-सीधी सीट पर रीति पाठक 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-गाड़रवाड़ा सीट पर सांसद उदय प्रताप सिंह करीब 12000 वोटों से आगे। 
-निवास सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते 11500 से ज्यादा सीटों से आगे।