• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Assembly Election Results 2023 LIVE Commentary
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (00:41 IST)

मध्यप्रदेश, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस के 'पंजे' ने KCR से छीनी जीत

मध्यप्रदेश, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस के 'पंजे' ने KCR से छीनी जीत - Assembly Election Results 2023 LIVE Commentary
Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को निर्णायक बढ़त मिल गई है। तेलंगाना में बनेगी कांग्रेस की सरकार। इस चुनाव में कांग्रेस के हाथ से 2 राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान छिन गए हैं।  

12:40 AM, 4th Dec
हारे शिवराज के 10 से अधिक मंत्री
नरोत्तम मिश्र सहित शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के 10 से अधिक मंत्री अपना चुनाव हार गए हैं। जिन अन्य प्रमुख मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा उनमें अटेर से अरविंद भदोरिया, हरदा से कमल पटेल और बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन शामिल हैं। बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पोहरी से सुरेश धाकड़ और परसवाड़ा से रामकिशोर कावरे शामिल हैं।

12:27 AM, 4th Dec
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंपा।

03:51 PM, 3rd Dec

-मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन राज्यों में मुख्यमंत्री कौन होगा? मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा है, वहीं राजस्थान में मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में वसुंधरा राजे सबसे आगे हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रमन सिंह की किस्मत खुल सकती है। हालांकि तीनों ही राज्यों में मुख्‍यमंत्री पद के लिए और भी दावेदार हैं।
 
राजस्थान में वसुंधरा के अलावा अश्विनी वैष्णव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी आदि नाम भी चर्चा में हैं। वहीं, मध्य प्रदेश ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी सुर्खियों में हैं। 
 
-भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 
-अशोक गहलोत शाम 5.30 बजे मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। 

02:46 PM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट : 
-राजस्थान की जीत मोदी की गारंटी की जीत है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा के कुशल नेतृत्व की जीत है। सबसे बड़ी बात यह राजस्थान की जनता जनार्दन की जीत है। यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से देश की सेवा करने के लिए मौका देने की जीत है। 
-झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे 54000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 48 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-जयपुर की आमेर सीट पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया 6700 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक जयपुर की विद्याधर नगर सीट पर दीया कुमारी 71000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जीत हो चुकी है। 
-तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-तारानगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ 6700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सरदारपुरा सीट पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-टोंक सीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-नाथद्वारा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ 7300 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी चुनाव लड़ रहे हैं। 
-लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा 9500 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
-कोटा उत्तर सीट पर कांग्रेस के शांति धारीवाल आगे चल रहे हैं। 

01:55 PM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट :
-जयपुर की विद्याधरनगर सीट पर राजसमंद से सांसद और भाजपा नेता दीया कुमारी 50000 से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतीं।
-जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 28800 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-जयपुर की सिविल लाइन सीट पर गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास 10600 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-तारानगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेन्द्रसिंह राठौड़ 9800 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
-नाथद्वारा सीट पर विश्वराजसिंह मेवाड़ 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी पीछे हैं।
-तिजारा में बाबा बालकनाथ 6000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-डीडवाणा सीट से भाजपा के बागी यूनुस खान 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से निर्दलीय मुख्तार अहमद 17 हजार 700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत करीब 70 हजार वोटों से जीते।

01:34 PM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट : 
-बड़ी खबर, निवास सीट पर भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हारे। कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े जीते। 
-रतलाम से भाजपा के चैतन्य कश्यप चुनाव जीत। 
-जावद सीट पर शिवराज के मंत्री पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के समंदर पटेल बढ़त बनाए हुए हैं। 
-खण्डवा 12 राउंड - भाजपा की कंचन तन्वे - 27036 वोट से आगे
-हरसूद सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के विजय शाह 22 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-पंधाना में भाजपा की छाया मोरे 16800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-मान्धाता में 10 राउंड के बाद भाजपा के नारायण पटेल 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-कटनी की बहोरीबंद सीट से बीजेपी के प्रणय पांडे आगे। कांग्रेस के सौरभ सिंह पीछे। 
-बुरहानपुर की नेपानगर से भाजपा के मंजू राजेन्द्र दादू आगे हैं।
दमोह जिले की पथरिया सीट से लखन पटेल 1900 वोट से आगे हैं।
दमोह से भाजपा के जयंत मलैया आगे हैं। 
अनूपपुर सीट से कांग्रेस आगे।
ग्वालियर में सभी सीटों पर भाजपा आगे है।
रायसेन की सांची सीट से बीजेपी के प्रभुराम चौधरी आगे।
गाडरवारा विधानसभा से बीजेपी के राव उदय प्रताप आगे हैं।

01:17 PM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट : 
-बड़ी खबर, निवास सीट पर भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हारे। कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े जीते। 
-रतलाम से भाजपा के चैतन्य कश्यप चुनाव जीत। 
-जावद सीट पर शिवराज के मंत्री पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के समंदर पटेल बढ़त बनाए हुए हैं। 
-खण्डवा 12 राउंड - भाजपा की कंचन तन्वे - 27036 वोट से आगे
-हरसूद सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के विजय शाह 22 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-पंधाना में भाजपा की छाया मोरे 16800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-मान्धाता में 10 राउंड के बाद भाजपा के नारायण पटेल 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-कटनी की बहोरीबंद सीट से बीजेपी के प्रणय पांडे आगे। कांग्रेस के सौरभ सिंह पीछे। 
-बुरहानपुर की नेपानगर से भाजपा के मंजू राजेन्द्र दादू आगे हैं।
दमोह जिले की पथरिया सीट से लखन पटेल 1900 वोट से आगे हैं।
दमोह से भाजपा के जयंत मलैया आगे हैं। 
अनूपपुर सीट से कांग्रेस आगे।
ग्वालियर में सभी सीटों पर भाजपा आगे है।
रायसेन की सांची सीट से बीजेपी के प्रभुराम चौधरी आगे।
गाडरवारा विधानसभा से बीजेपी के राव उदय प्रताप आगे हैं।

12:39 PM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट-  
-मध्य प्रदेश में पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में कांग्रेस के कुणाल चौधरी चुनाव हारे। भाजपा के घनश्याम चौधरी चुनाव जीते।
जीतू पटवारी इंदौर की राऊ सीट पर 16000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 13000 से ज्यादा वोटों पर आगे चल रहे हैं।  
-इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-इंदौर 2 में रमेश मेंदोला 33 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-इंदौर 5 में महेन्द्र हार्डिया 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-इंदौर 3 में गोलू शुक्ला 3700 से ज्यादा वोटों से आगे। 
 
क्या है मध्य प्रदेश के सांसदों का हाल-  
-दिमनी में नरेन्द्र सिंह तोमर 3000 से ज्यादा वोटों से आगे।
-नरसिंहपुर में सांसद प्रह्लाद पटेल 6500 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-जबलपुर पश्चिम से राकेश 16000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-सतना सीट पर सांसद गणेश सिंह 1000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-सीधी सीट पर रीति पाठक 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-गाड़रवाड़ा सीट पर सांसद उदय प्रताप सिंह करीब 12000 वोटों से आगे। 
-निवास सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते 11500 से ज्यादा सीटों से आगे। 

11:59 AM, 3rd Dec
क्या है मध्य प्रदेश के सांसदों का हाल-  
दिमनी में नरेन्द्र सिंह तोमर 3000 से ज्यादा वोटों से आगे।
नरसिंहपुर में सांसद प्रह्लाद पटेल 6500 से ज्यादा वोटों से आगे। 
जबलपुर पश्चिम से राकेश 16000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
सतना सीट पर सांसद गणेश सिंह 1000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
सीधी सीट पर रीति पाठक 2800 से ज्यादा वोटों से आगे। 
गाड़रवाड़ा सीट पर सांसद उदय प्रताप सिंह करीब 12000 वोटों से आगे। 
निवास सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते 11500 से ज्यादा सीटों से आगे। 
 

11:48 AM, 3rd Dec
तेलंगाना अपडेट : 
-तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर अग्रसर।
-तेलंगाना में कांग्रेस की बढ़त पर रेणुका चौधरी ने कहा कि मैं एक साल से अधिक समय से कह रही थी, क्योंकि हमने जनता की नब्ज को पहचाना था। हम समझ गए थे कि बड़ा बदलाव आने वाला है और वही हो रहा है। लोग बीआरएस से थक चुके थे। मुझे लगता है कि इस खेल में सबसे बड़ा नुकसान औवेसी की AIMIM को हुआ है।
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और राज्य पार्टी प्रमुख रेवंत रेड्डी वाले पोस्टर पर दूध से अभिषेक किया।

11:29 AM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट- 
-राज्यवर्धन राठौर झोटवाड़ा सीट पर 6 हजार वोटों से पीछे। 
-राजस्थान की शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे छात्रनेता रविंद्र भाटी 7 हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा। 
-राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
-आमेर सीट से पिछड़ने के बाद सतीश पूनिया ने मात्र 2 वोटों की बढ़त बनाई। 
-बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाणा 5671 वोटों से आगे।
-खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर 195 वोट से आगे।
-कुम्हेर डीग से कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह आगे। 
-राजस्थान की नाथद्वारा विधानसभा सीट से बीजेपी के विश्व राज सिंह 608 वोटों से आगे चल रहे हैं।  यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी मैदान में हैं। 
-राजस्थान के राजसमंद की कुंभलगढ़ सीट से बीजेपी के सुरेंद्र सिंह राठौर 1100 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-झालावाड़ के खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर करीब 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-बीजेपी और कांग्रेस के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। BAP का गठन इसी साल हुआ है।
-भरतपुर विधानसभा से आरएलडी आगे
-नदबई से भाजपा आगे
-नगर से कांग्रेस आगे 
-वैर से भाजपा आगे 
-बयाना निर्दलीय आगे
-कामा निर्दलीय आगे

11:14 AM, 3rd Dec
-इन्दौर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे-
-सांवेर सीट पर सिलावट लगभग 12000 से आगे। 
-इंदौर पांच नंबर महेन्द्र हार्डिया उर्फ बाबा लगभग 7000 से आगे। 
-इंदौर राऊ मधु वर्मा लगभग 12000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-महू सीट पर उषा ठाकुर लगभग 2800 से आगे।
-इंदौर देपालपुर मनोज पटेल 1500 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-इंदौर 3 में राकेश शुक्ला गोलू 3000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-विधानसभा 4 की भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ तीसरे राउंड में 7000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-देपालपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल चौथे राउंड में करीब 800 वोटों से आगे।

11:05 AM, 3rd Dec
राजस्थान अपडेट : 
-पहले राउंड की मतगणना के बाद तिजारा से बाबा बालकनाथ 7000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। 
-सरदारपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5700 से ज्यादा वोटो से आगे।
-जोधपुर शहर से अतुल भंसाली 2200 से ज्यादा वोटो से आगे।
-सूरसागर विधानसभा से देवेंद्र जोशी भाजपा प्रत्याशी 1500 से ज्यादा वोटो से आगे।
-लूणी से BJP प्रत्याशी जोगाराम पटेल 400 से ज्यादा वोटो से आगे।
-ओसियां से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा 100 से ज्यादा वोटो से आगे।
-शेरगढ़ से बीजेपी के बाबू सिंह 2000 से ज्यादा वोटो से आगे।
-लोहावट से BJP के गजेंद्र सिंह खींवसर 200 से ज्यादा वोटो से आगे।
-फलोदी से BJP के पब्बाराम बिश्नोई 800 से ज्यादा वोटो से आगे।
-भोपालगढ़ से कांग्रेस की गीता बड़बड़ 1400 से ज्यादा वोटो से आगे।
-अर्जुन लाल गर्ग बिलाड़ा बीजेपी के प्रत्याशी 1500 से ज्यादा वोटो से आगे।
-डीडवाना में निर्दलीय युनूस खान आगे।
-नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा आगे।
-खींवसर से बीजेपी प्रत्याशी रेवंत राम डांगा आगे।
-मेड़ता से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण राम मेघवाल आगे।
-मकराना से बीजेपी प्रत्याशी सुमिता भींचर आगे।
 

10:47 AM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश अपडेट :
दिमनी में नरेंद्र सिंह तोमर 2000
डबरा में इमरती देवी 1100 से ज्यादा वोटों से आगे।
रहली में गोपाल भार्गव 2300 से ज्यादा वोटों से आगे।
जतारा में हरिशंकर खटीक 500 से ज्यादा वोटों से आगे।
सतना में गणेश सिंह आगे।
देवतालाब में गिरीश गौतम 500 से ज्यादा वोटों से आगे।
रीवा में राजेंद्र शुक्ल 1400 से ज्यादा वोटों से आगे।
अनूपपुर में बिसाहू लाल सिंह 700 से ज्यादा वोटों से आगे।
पाटन में अजय बिश्नोई 2800 से ज्यादा वोटों से आगे।
जबलपुर उत्तर में अभिलाष पांडे 3100 से ज्यादा वोटों से आगे।
जबलपुर पश्चिम में राकेश सिंह 6700 से ज्यादा वोटों से आगे।
नरसिंहपुर में प्रहलाद पटेल 1100 से ज्यादा वोटों से आगे।
हरदा में कमल पटेल 200 से ज्यादा वोटों से आगे।
सोहागपुर में विजयपाल सिंह 4200 से ज्यादा वोटों से आगे।
सांची में प्रभु राम चौधरी 2000 से ज्यादा वोटों से आगे।
बैरसिया से विष्णु खत्री 1100 से ज्यादा वोटों से आगे।
हुजूर से रामेश्वर शर्मा 6100 से ज्यादा वोटों से आगे।
बुधनी से शिवराज सिंह चौहान 13000 से ज्यादा वोटों से आगे।
धार से नीना वर्मा 300 से ज्यादा वोटों से आगे।
इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय 4000 से ज्यादा वोटों से आगे।
इंदौर 4 से मालिनी गौड 5000 से ज्यादा वोटों से आगे
मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा  3800 से ज्यादा वोटों से आगे।
सुवासरा से हरदीप सिंह डंग 2000 से ज्यादा वोटों से आगे।
नीमच से दिलीप सिंह परिहार 19 से ज्यादा वोटों से आगे

10:37 AM, 3rd Dec
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बढ़त, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ अपडेट :
-भूपेश बघेल के मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे
-मंत्री मोहन मरकाम पीछे
-मंत्री कवासी लखमा पीछे
-मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे
-मंत्री अमरजीत भगत पीछे
-मंत्री रुद्र गुरु पीछे
-मंत्री अनिला भेड़िया पीछे

10:17 AM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश की 10 VVIP सीटें, जिन पर है सभी की नजर
इंदौर की विधानसभा सीटों का अपडेट : 
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा दूसरे राउंड के बाद 9000 से ज्यादा वोटों से आगे।
इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।
सांवेर में तुलसी सिलावट 8900 से ज्यादा वोटों से आगे।
इंदौर के देपालपुर में भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल सेकंड राउंड के बाद 3200 से ज्यादा मतों से आगे।
इंदौर दो से रमेश मेंदोला 13500 से ज्यादा वोटों से आगे। यहां चिंटू जोशी पीछे चल रहे हैं।
छिंदवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी कमलनाथ तीसरे राउंड के बाद 8600 से ज्यादा वोटों से आगे।
सोनकच्छ से भाजपा के राजेश सोनकर 976 वोटो से आगे। पूर्व मंत्री कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा पिछड़े।

10:06 AM, 3rd Dec
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को निर्णायक बढ़त। दोनों ही राज्यों में बन सकती है भाजपा की सरकार। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को भाजपा मुख्‍यालय में पहुंचेंगे। जीत के जश्न की तैयारी। 
इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट से तुलसी सिलावट लगभग 3000 से ज्यादा वोटों से आगे।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। 
इंदौर देपालपुर से मनोज पटेल लगभग 800 से ज्यादा आगे चल रहे हैं। 
झाबुआ से विक्रांत भूरिया पीछे चल रहे हैं। 
 
सोनकच्छ सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के राजेश सोनक बढ़त बनाए हुए हैं। 
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से मंत्री भारत सिंह कुशवाह आगे।
वारासिवनी से प्रदीप जायसवाल (भाजपा) 400 से ज्यादा वोटों से आगे। कांग्रेस की अनुभा मुंजारे 1700 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
कटंगी से गौरव पारधी (भाजपा) 1500 से ज्यादा वोटों से आगे। 
परसवाड़ा से मधु भगत (कांग्रेस) 1900 से ज्यादा वोटों से आगे। 
बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन आगे चल रही हैं। 
बैहर से संजय उइके (कांग्रेस) आगे-365
बालाघाट से अनुभा मुंजारे (कांग्रेस) आगे-1717
लांजी से हिना कावरे (कांग्रेस)- 2565 से आगे
वोटों की गिनती के बीच सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया। कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। 
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। आज के रुझान उसके अनुकूल है। 
जयपुर: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, यह बढ़त बढ़ती रहेगी। हम 135 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
तेलंगाना में कांग्रेस की बढ़त के मद्देनजर हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए।

09:35 AM, 3rd Dec
- इंदौर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी आगे।
- इंदौर की राऊ सीट पर जीतू पटवारी 5000 वोटों से पिछड़े। 
- महेन्द्र हार्डिया 4500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
- इंदौर की महू सीट पर उषा ठाकुर 1100 से ज्यादा वोटों से आगे।
- इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय 4000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
- नरेन्द्र सिंह तोमर पिछड़ने के बाद एक बार फिर आगे हुए।
- लहार सीट से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
- जबलपुर पश्चिम सीट से भाजपा के राकेश सिंह 3000 से ज्यादा वोटों आगे चल रहे हैं।
- सीधी से रीति पाठक 1000 वोटों से आगे। 
- चुरहट से अजय सिंह राहुल 900 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।   
- शिवराज सिंह ने विश्वास व्यक्त किया, भाजपा मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। 
- रमनसिंह राजनांदगांव सीट से 4000 वोटों से आगे। 
- छत्तीगढ़ की पाटन सीट से छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। 
- राजस्थान की डीग कुम्हेर सीट भाजपा के विश्वेन्द्र सिंह 1000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
- शुरुआती रुझानों में टोंक सीट पर कांग्रेस के सचिन पायलट पीछे हो गए हैं। 
- लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा बढ़त बनाने के बाद पिछड़े। 

09:17 AM, 3rd Dec
-शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को बहुमत। छत्तीसगढ़ में फिर कांटे का मुकाबला। तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त। 
-राजस्थान में भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे 5000 वोटों से आगे। 
-बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री दोनों सीटों पर पिछड़े। एक सीट पर 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-इंदौर 4 से भाजपा की वर्तमान विधायक मालिनी गौड़ 5750 वोटों से आगे चल रही हैं। 
-महू से भाजपा प्रत्याशी 800 वोटों से आगे चल रही हैं। 
-इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं। 
 

09:00 AM, 3rd Dec
-शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला।
-शुरुआती रुझानों में राजस्थान में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा। राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवार निभा सकते हैं बड़ी भूमिका। 
-शुरुआती रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। 
-शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा बहुमत के करीब।
-केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना की दिमनी सीट पर शुरुआती रुझानो में पिछड़े। 

08:50 AM, 3rd Dec
-मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद आगे हुए।
-तेलंगाना की गोशामहल सीट भाजपा के टी राजा सिंह पीछे चल रहे हैं। 
-तेलंगाना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत।
-जयपुर की सिविल लाइन सीट पर गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह  खाचरियावास पीछे चल रहे हैं। 

08:34 AM, 3rd Dec
विजयवर्गीय आगे : इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आगे। 
अशोक गहलोत आगे : जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रही है। 
सिद्धिकुमारी आगे : ‍बीकानेर नॉर्थ से भाजपा की सिद्धि कुमारी आगे चल रही हैं। 
बंडी संजय आगे : तेलंगाना से भाजपा प्रत्याशी बंडी संजय कुमार आगे।
साव आगे : छत्तीसगढ़ के लोरमी से भाजपा के अरुण साव आगे चल रहे हैं। 

08:20 AM, 3rd Dec
दीया कुमारी आगे : जयपुर की विद्याधर नगर सीट से भाजपा की दीया कुमारी आगे चल रही हैं। 
सचिन पायलट आगे : राजस्थान टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट आगे। 
डोटासरा आगे : लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा आगे चल रहे हैं। 
वसुंधरा आगे : झालरापाटन सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे बढ़त बनाए हुए हैं। 
भाजपा जीतेगी : राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और आमेर सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने कहा- राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।  

08:14 AM, 3rd Dec
जीतू पटवारी आगे : इंदौर जिले में राऊ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी आगे चल रहे हैं। 
 
सभी जगह कांटे का मुकाबला : शुरुआती रुझानों में चारों राज्यों में कांटे का मुकाबला। मध्यप्रदेश में भाजपा 43, कांग्रेस 48 सीटों पर आगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा दोनों ही 17-17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजस्थान में भाजपा 30, कांग्रेस 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना में कांग्रेस 12 और बीआरएस 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

08:06 AM, 3rd Dec
शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में। मध्यप्रदेश खुरई, सुरखी में भाजपा और देवरी में कांग्रेस आगे। मध्य प्रदेश में भाजपा 8 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे। राजस्थान में भाजपा 6 और कांग्रेस 6  सीटों पर आगे। तेलंगाना में 2 सीटों पर सत्तारूढ़ बीआरएस को बढ़त। 

07:07 AM, 3rd Dec
चुनाव परिणाम से पहले राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। उसके लिए उसने पहले से ही विधायकों को सुरक्षित करने की पूरी तैयारी कर ली है।
मध्यप्रदेश की 230, राजस्थान की 199, छत्तीसगढ़ की 90 और तेलंगाना की 119 सीटों का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होने जा रहा है, जबकि मिजोरम में चुनाव परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। मप्र में 116 सीटें जीतने वाली पार्टी सरकार बनाएगी, वहीं राजस्थान में 100 सीटें जीतने वाली पार्टी का सत्ता पर कब्जा होगा। वहीं, सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को छत्तीसगढ़ में 46 एवं तेलंगाना में 60 सीटें जीतना जरूरी होगा। 

12:20 AM, 3rd Dec
 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी नतीजों में स्पष्ट बहुमत पाएगी।

12:15 AM, 3rd Dec
कांग्रेस ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव मतगणना से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

12:14 AM, 3rd Dec
मध्यप्रदेश की 230, राजस्थान की 199, छत्तीसगढ़ की 90 और तेलंगाना की 119 सीटों का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होने जा रहा है, जबकि मिजोरम में चुनाव परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। मप्र में 116 सीटें जीतने वाली पार्टी सरकार बनाएगी, वहीं राजस्थान में 100 सीटें जीतने वाली पार्टी का सत्ता पर कब्जा होगा। वहीं, सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को छत्तीसगढ़ में 46 एवं तेलंगाना में 60 सीटें जीतना जरूरी होगा।