1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. Assembly Election Results 2023: BJP has lead in Chhattisgarh

Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा को बढ़त, जानिए दिग्‍गज नेताओं के क्‍या हाल हैं

Assembly Election
Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला चल रहा है, वैसे शुरुआत के अब तक के रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा 49 और कांग्रेस 39 सीट पर आगे है। जानते हैं ऐसे में छत्‍तीसगढ में चुनावी मैदान में उतरे दिग्‍गजों के क्‍या हाल है।
  • रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू आगे हैं।
  • रायपुर सिटी वेस्ट से भाजपा के राजेश मूणत आगे हैं।
  • राजनाथगांव से भाजपा के रमण सिंह आगे हैं।
  • दुर्ग सिटी से भाजपा के गजेन्द्र यादव आगे हैं।
  • भिलाई नगर से जहीर खान आगे चल रहे हैं।
  • बिलासपुर में भाजपा के अमर अग्रवाल आगे हैं।
  • बस्तर से भाजपा के मणिराम कश्यप आगे चल रहे हैं।
  • जगदलपुर से भाजपा के कृष्ण सिंह देव आगे हैं।
  • डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी आगे है।
  • वर्तमान कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के हाल बुरे हैं।
  • भूपेश बघेल के मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री मोहन मरकाम पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री कवासी लखमा पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री अमरजीत भगत पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री रुद्र गुरु पीछे चल रहे हैं।
  • मंत्री अनिला भेड़िया पीछे चल रहे हैं।

अगला लेख
Assembly Election Results 2023: राजस्‍थान की वो 10 हॉट सीटें, जिन पर टिकीं हैं सभी की नजर