नरक चतुर्दशी पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम
Naraka Chaturdashi 2026: दीपावली के 5 दिवसीय महापर्व में नरक चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इसे छोटी दिवाली, रूप चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत, शरीर एवं मन की शुद्धि और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति की कामना से जुड़ा हुआ है। नरक चतुर्दशी पर पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान से लेकर शाम को दीपदान तक कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनका अपना धार्मिक महत्व है। नरक चतुर्दशी पर क्या करें और क्या नहीं, आइए जानते हैं विस्तार से...
यश के बेटे को पसंद नहीं आया रावण का ये काम, 'रामायण' में जटायु को मारते देख पापा से कही दिल छू लेने वाली बात
सिनेमाई इतिहास का एक नया अध्याय रचने जा रही नितेश तिवारी की महाकाय फिल्म 'रामायण' का हाल ही में लॉस एंजिल्स स्थित 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के डेविड गेफेन थिएटर में भव्य वर्ल्ड प्रीमियर संपन्न हुआ। रेड कार्पेट पर भारतीय और हॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा तो देखने लायक था ही, लेकिन इस प्रीमियर के दौरान एक ऐसा भावुक क्षण भी देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल छू लिया।
16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!
Jared Kushner iPhone Hack: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उनके वरिष्ठ सलाहकार रहे जारेड कुशनर (Jared Kushner) के आईफोन (iPhone) हैक होने के खुलासे ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक वित्त जगत में बड़ा भूचाल ला दिया है।
महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल
इंडियन सिनेमा में अलग तरह की कहानी पेश करने की राह पर चलते हुए बॉलीवुड के जाने माने विजनरी प्रोड्यूसर महावीर जैन अपने बैनर महावीर जैन फिल्म्स के तले कन्नड़ साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोदरा 2.0' को प्रेजेंट कर रहे हैं। कन्नड़ और हिंदी जैसी दो भाषाओं में 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म को सिंपल सुनी ने डायरेक्ट किया है।
गुरु गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं बृहस्पति, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन और किसे रहना होगा सावधान
Jupiter’s transit into the sign of Leo: 31 अक्टूबर 2026 को होने वाला यह महागोचर केवल एक ग्रह परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में तरक्की, विस्तार और नया आत्मविश्वास भरने का एक नया अध्याय है। बृहस्पति ग्रह 25 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु का यह गोचर सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर व्यापक प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं कि इस ज्योतिषीय बदलाव में हर राशि के लिए क्या खास छुपा है-
Jio के नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹147 से शुरू, बिना इंटरनेट भी मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
रिलायंस जियो ने उन मोबाइल यूजर्स के लिए नए वॉइस-ओनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और जो मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए अपना सिम इस्तेमाल करते हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 147 रुपए रखी गई है। इनमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, लेकिन मोबाइल डेटा का लाभ शामिल नहीं है।
2 हार से फर्क नहीं पड़ता 3 मैचों में थे निर्दयी, गंभीर ने सीरीज जीत के बाद श्रेयस की तारीफ की
INDvsNZ आखिरी दो टी20 मैच न्यूज़ीलैंड से हारने के बावजूद 3-2 से सीरीज जीतने के बाद, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर शुरुआती तीन मैचों में टीम के प्रदर्शन पर जोर दिया, जहां भारत ने जल्द से जल्द सीरीज जीत पक्की कर ली थी। यह तारीफ के काबिल इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में भारत का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है।














