शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Ravindra Singh Bhati: An Independent Candidate Who Defeated 4 Powerful Leaders On 1 Seat
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (21:34 IST)

Rajasthan election results : कौन हैं 26 साल के रविन्द्र भाटी? जिन्होंने BJP से बगावत कर लड़ा चुनाव, कांग्रेस की हालत कर दी टाइट

Politics of Rajasthan
Ravindra Singh Bhati : राजस्थान की राजनीति में इन दिनों 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी की चर्चाएं जोरों पर हैं। वे छात्र नेता हैं। युवा चेहरा हैं। शायद इसीलिए रविंद्र भाटी की लोकप्रियता देखकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां उनको अपने पाले में लेने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया था, लेकिन टिकट न मिलने के कारण से भाटी ने भाजपा को सिर्फ कुछ घंटों बाद ही लेफ्ट कर दिया। उन्होंने चार बड़े नेताओं को पटखनी दी। 
 
फिर उन्होंने शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस-भाजपा को तीसरे और चौथे नंबर पर भेज दिया। रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय उम्मीदवार फतेह खान को 3950 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर राजस्थान सहित देशभर से लोगों ने उनका समर्थन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में भी उनकी जीत के लिए प्रार्थना हुई।
2023 के विधानसभा चुनाव में बाड़मेर जिले में 77.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस से अमीन खान और बीजेपी से स्वरूप सिंह खारा मैदान में उतरे थे। 
 
भाटी छात्रों के अधिकारों के बारे में मुखर रहे हैं, जिसने उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है। वह भीड़ खींचने वाले व्यक्ति रहे हैं और उनकी रैलियों में लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई।
 
शुरुआती रुझानों में जैसे ही रविन्द्र सिंह भाटी बाकियों से आगे चल रहे हैं। चुनावों के दौरान भाटी के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें से एक वीडियो में भाटी अपने दोस्तों के साथ हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के गाने पर डांस करते नजर आए।
ये भी पढ़ें
MP Election Result : सबसे छोटी जीत शाजापुर की, मात्र 28 वोटों से जीते भीमावद