1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Narottam Mishra had to taste defeat

बड़ी खबर : नरोत्तम मिश्रा को चखना पड़ा पराजय का स्वाद, 7 हजार से अधिक मतों से हुई हार

Narottam Mishra
MP Assembly Elections Results 2023: मध्यप्रदेश के गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को दतिया विधानसभा क्षेत्र में आज रविवार को कड़े मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा। मिश्रा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती (Rajendra Bharti) से 7 हजार से अधिक मतों से पराजित हुए।
 
मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और भारती ने उन्हें पराजित कर दतिया सीट भाजपा से छीन ली। मिश्रा राज्य के कद्दावर नेता माने जाते हैं और वे अपने बयानों के लिए अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वे राज्य में अनेक बार मंत्री रहे हैं। वर्तमान में गृह, जेल और संसदीय कार्य विभाग के अलावा विधि विभाग भी देख रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, मंत्री शाह लगातार 8वीं बार जीते