1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Madhya Pradesh BJP will start Modi campaign at every booth for Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश भाजपा शुरु करेगी हर बूथ पर मोदी अभियान

Madhya Pradesh News
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव पर फोकस कर दिया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हर बूथ पर मोदी अभियान शुरु करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अब हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया है। गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा को 51 प्रतिशत वोट शेयर का टास्क दिया था और पार्टी 49 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रही हैं। अब लोकसभा चुनावों में टास्क को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा।

हर बूथ पर मोदी अभियान-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी बूथों की जीतने का लक्ष्य बनाकर हर बूथ पर मोदी अभियान शुरु करने जा रही है। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथ पर मोदी अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गईं जिन्होंने हर गरीब का जीवन बदल दिया। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास और गरीब कल्याण का काम किया उस विकास और गरीब कल्याण की गति को सुचारू बनाए रखने और विकसित मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और गरीब कल्याण का काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिन बूथों पर हार गई है,उनकी समीक्षा की जाएगी। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी चुनाव हारी है, उन बूथों पर हम कैसे चुनाव जीतेंगे और जिन बूथों पर हम कम मतों से जीते हैं उनमें 10 प्रतिशत वोट शेयर कैसे बढ़ेगा, इस पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और अमित शाह की कुशल रणनीति का आशीर्वाद के साथ संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश का हमारा नेतृत्व हम सब मिलकर के टीम स्पीड के साथ 29 की 29 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभाकर शानदार काम किया है। पन्ना प्रमुख से लेकर के पन्ना समिति ,बूथ समिति लेकर करके मंडल के कार्यकर्ता और जिले से लेकर प्रांत की टीम मिलकर एक साथ जुड़कर काम किया है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
MP में कांग्रेस की करारी हार के बाद कमलनाथ ने EVM पर उठाए सवाल, इस्तीफे की भी अटकलें