1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. telangana kamareddy bjp candidate won against kcr and revanth reddy

Telangana : CM और भावी CM को हराने वाले कौन हैं BJP के बाहुबली नेता?

Kattipalli Venkata Raman Reddy
Kattipalli Venkata Ramana Reddy : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हार से निराशा में डूबी कांग्रेस को तेलंगाना में में जीत से राहत मिली। बीजेपी के बाहुबली नेता कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी (Kattipalli Venkata Ramana Reddy) ने तेलंगाना के सीएम और भावी सीएम दोनों को हराया। बिजनेसमैन से राजनेता बने रेड्‌डी ने राज्य के सीएम और भावी सीएम दोनों को हराकर सनसनी फैला दी है।
 
बीजेपी कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी नए बाहुबली के रूप में उभरे हैं। बीजेपी के इस उम्मीदवार ने तेलंगाना के मौजूदा सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ भावी सीएम के तौर पर देखे जा रहे ए रेवंत रेड्‌डी दोनों को चुनाव में शिकस्त दी है। कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी की जीत पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी फोटो के पोस्ट की है और लिखा कि इस ग्रेटमैन की जीत की चर्चा होनी चाहिए।
 
भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमना ने कामारेड्डी विधानसभा सीट से तेलंगाना के मौजूदा सीएम केसीआर और कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार रेवंत रेड्डी दोनों को हराया। यह जीत चर्चाओं में बनी हुई है। पेशे से बिजनेसमैन कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी 53 साल के हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
 
चुनाव में घोषित संपति के मुताबिक उनके पर करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रेड्‌डी के ऊपर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन उन्होंने कामारेड्‌डी विधानसभा क्षेत्र में काफी स्कूल और अस्पताल बनवाए है। यही कारण है कि उन्होंने दो बड़े धुरंधरों को चित कर दिया। वे पूर्व में भाजपा कामारेड्‌डी विधानसभा के इंचार्ज और निजामाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अगला लेख
इंदौर में BJP ने किया कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 9 सीटों पर दर्ज की जीत