सम्बंधित जानकारी
- फिर महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली और कोलकाता में 99 रुपए पार
- NIA ने ली लश्कर के गिरफ्तार आतंकियों के घर की तलाशी, कई आपराधिक दस्तावेज जब्त
- खालिस्तानी आतंकियों के धन उगाही मामले में एनआईए ने उप्र और पंजाब में मारे छापे
- कांग्रेस ने तैयार किया कैप्टन-क्रिकेटर की सुलह का फॉर्मूला, जल्द करेगी ऐलान
- धन शोधन मामला : अदालत ने अनिल देशमुख के सहायकों की हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ाई
2 जुलाई : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, मौसम अपडेट, पेट्रोल डीजल के दाम समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 2 जुलाई को सभी की नजर रहेगी।
08:09 AM, 2nd Jul
तेल विपणन कंपनियों ने 2 दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिए। पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपए, चेन्नई में 100 रुपए और दिल्ली तथा कोलकाता में 99 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई। डीजल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर रही।
08:08 AM, 2nd Jul
उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
