केजरीवाल का बड़ा हमला, भाजपा ने दिल्ली को जंगलराज बनाया
arvind kejriwal on delhi crime : दिल्ली के शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले सुनील जैन नामक युवक 2 बाइक सवार युवकों ने हत्या कर दी। वहीं गोविंदपुरा में पड़ोसियों की बीच विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर दिल्ली को बर्बाद करने और यहां जंगलराज का आरोप लगाया।
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक व्यापारी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं। उसने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस बीच दिल्ली के गोविंदपुरा इलाके में भी पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने 2 भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आप संयोजक केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है।अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी। https://t.co/UDmn45100o
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 7, 2024
editor : nrapendra gupta

