सम्बंधित जानकारी
- केरल में बड़े पैमाने पर चल रहा है राहत व बचाव अभियान, पीएम मोदी के निर्देश पर हुई उच्चस्तरीय बैठक
- राकेश के रवैये से अनु मन ही मन क्यों टूट जाती है? पढ़ें, नौकरी करने वाली पत्नी की समस्या
- साहा सर्जरी के बाद स्वदेश लौटे, तीन हफ्ते बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे
- कारगिल विजय : 527 सैनिकों ने अपने खून से लिख दी जीत की अमिट कहानी
- नदी के बीच टापू पर फंसे 10 बच्चे, रेस्क्यू कर बचाई जान (वीडियो)
एयर इंडिया के पायलटों की परिचालन बंद करने की धमकी
मुंबई। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के पायलटों के एक धड़े ने बकाया उड़ान भत्तों का भुगतान तुरंत नहीं करने पर परिचालन रोकने की धमकी दी है। उनका आरोप है कि अन्य कर्मचारियों को देरी से ही सही वेतन और भत्ते का भुगतान किया जा रहा है लेकिन पायलट और चालक दल के सदस्यों के साथ यहां भी अनदेखी हो रही है।
इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एयर इंडिया के वित्त निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि यदि उड़ान भत्तों का तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो हम उड़ान ड्यूटी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते। सूत्रों के मुताबिक पायलटों को उड़ान भत्ता 2 महीने बाद दिया जा रहा है।
सूत्र ने कहा कि नियम के मुताबिक जून महीने के उड़ान भत्ते का 1 अगस्त तक भुगतान कर दिया जाना चाहिए लेकिन यह आज तक लंबित है। आईसीपीए ने एयर इंडिया प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस मामले में उसके सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहा है। नाकाम रहने पर हमारे सदस्य उड़ान ड्यूटी के लिए रिपोर्ट नहीं करने के लिए मजबूर होंगे और उड़ान गतिविधियों में किसी भी तरह के व्यवधान के लिए प्रबंधन जिम्मेदारी होगा।
