दिल्ली में सियासी घमासान, आप का भाजपा से सवाल, दूल्हा कहां है?
Delhi election news : विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही दिल्ली में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा से सवाल किया कि दूल्हा कहां है? ALSO READ: नई दिल्ली सीट पर रोचक हुई जंग, केजरीवाल के मुकाबले भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित
पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सवाल किया कि भाजपा वालों, तुम्हारा दुल्हा कौन है। साथ में एक 15 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कहा गया है कि अरे भाजपा वालों अपने दूल्हे का नाम तो बताओं।
BJP वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है pic.twitter.com/yHJCwKY4hb
— AAP (@AamAadmiParty) January 5, 2025
आप ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा के जुमलों पर 'झाड़ू चलाने' को तैयार हैं दिल्लीवाले। साथ में शेयर किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि जुमलों पर झाड़ू चलाएंगे, फिर केजरीवाल लाएंगे। पोस्टर में आप की संजीवनी योजना, महिला सम्मान योजना, महोल्ला क्लिनिक का जिक्र है। इसमें कुछ लोग भाजपा घोषणापत्र लिखे कागजों पर झाड़ू चलाते दिखाई दे रहे हैं।
इधर दिल्ली भाजपा ने भी आज सुबह एक्स पर एक पोस्टर शेयर कर कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी। पोस्टर में भाजपा के झंडे के साथ ही मोदी का मु्स्कुराता हुआ चेहरा दिखाई दे रहा है। साथ ही नई संसद, यूशोभूमि समेत दिल्ली के विकास की तस्वीर नजर आ रही है।BJP के जुमलों पर 'झाड़ू चलाने' को तैयार हैं दिल्लीवाले ❤ pic.twitter.com/jIHgwET6Ls
— AAP (@AamAadmiParty) January 5, 2025
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पीएम मोदी की दिल्ली में पहली चुनावी सभा के बाद से ही भाजपा और आप में पोस्टर वार जारी है। दोनों ही दल एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं।दिल्ली के दिल में मोदी pic.twitter.com/f3woFbceEx
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 5, 2025
edited by : Nrapendra Gupta
