सम्बंधित जानकारी
- Live : पंजाब CM भगंवत मान बोले, केजरीवाल की सोच को कैसे कैद करोगे?
- ED के लॉकअप में गुजरी अरविंद केजरीवाल की रात, देशभर में AAP का प्रदर्शन
- रामलीला मैदान से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक, कैसा है केजरीवाल का राजनीतिक सफर
- ED के लॉकअप में CM अरविन्द केजरीवाल, नहीं देंगे इस्तीफा
- कांग्रेस ने कहा, डरा हुआ तानाशाह चाहता है मरा हुआ लोकतंत्र
केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार, कहा चोर मचाए शोर
arvind kejriwal arrested : दिल्ली आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन इंडिया जहां केजरीवाल के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो भाजपा ने दिल्ली सीएम के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है।
भाजपा ने आज सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया। फिल्मी पोस्टर की तर्ज पर बने इस पोस्टर का शीर्षक है चोर मचाए शोर। इसमें मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के फोटो भी है।
कट्टर चोर मचाये शोर https://t.co/Ha9zuUyO8C pic.twitter.com/FqlwrInDBG
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 22, 2024
पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें आप नेताओं के फोटो के साथ 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, तेरा करूं गिन गिन के इंतजार, आज केजू आज तिहाड़ गाने का इस्तेमाल किया गया है।
इधर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी से खासे नाराज हैं। पार्टी ने भाजपा मुख्यालय समेत देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती के साथ ही धारा 144 भी लागू की गई है।
2 घंटे की पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तारी : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 2 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। शाम 7 बजे ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जबकि रात को करीब सवा 9 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया है।आजा केजू, आजा तिहाड़..... pic.twitter.com/Ypm8NDSGUt
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) March 22, 2024
10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। शीर्ष अदालत मामले में आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई कर सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta
