1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind kejriwal spent night in ED lock up, AAP protest in Delhi

ED के लॉकअप में गुजरी अरविंद केजरीवाल की रात, देशभर में AAP का प्रदर्शन

arvind kejriwal arrested
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रात ED के लॉकअप में गुजरी। बताया जा रहा है कि वे रातभर ठीक से सो नहीं सके। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीएम रात में ठीक से सो नहीं पाए और वह सुबह भी जल्दी जाग गए। उनको सुबह ब्रेकफास्ट करवाया गया, इसके बाद उन्होंने अपनी रूटीन दवाएं लीं।

ईडी की टीम ने रात में केजरीवाल से पूछताछ नहीं की। उनसे आज पूछताछ की जाएगी। आज सुबह उनका मेडिकल किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
2 घंटे की पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्‍तारी : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 2 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। शाम 7 बजे ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जबकि रात को करीब सवा 9 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। शीर्ष अदालत मामले में आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई कर सकती है।
 
केजरीवाल नहीं देगे इस्तीफा : यह भी कहा जा रहा है ‍कि गिरफ्तारी के बावजूद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है जो जेल से सरकार चलाने की मनाही करता हो।
 
आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन : गिरफ्तारी के बाद आप के काफी संख्या में समर्थक और नेता मुख्यमंत्री आवास के निकट एकत्र हुए और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए और ईडी की कार्रवाई की निंदा की। आज भी पार्टी देशभर में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा मुख्‍यालय का घेराव करने का भी एलाने किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें