Amaranth Yatra : 2 दिन में 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत, मृतक संख्या 9 हुई
Amaranth Yatra : जम्मू-कश्मीर में बीते 2 दिनों में 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है। इसके बाद इस साल वार्षिक यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 9 हो गई, जबकि 25 लोग जख्मी हुए हैं। मृतकों में 8 यात्री और आईटीबीपी का एक कर्मी शामिल है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इन मौतों के संबंध में कोई विशिष्ट ब्यौरा तो नहीं दिया लेकिन अमरनाथ यात्रियों और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की मौत का सबसे आम कारण अधिक ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन सांद्रता के कारण दिल का दौरा पड़ना होता है।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक यात्रा के दौरान नौ लोगों की मौत हुई है जबकि 25 लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ यात्री और आईटीबीपी का एक कर्मी शामिल है।
भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त : अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग इलाके में भारी बारिश के बाद शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि बालटाल पवित्र गुफा के मार्ग से सटी रेल पटरी के समीप भूस्खलन की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि भूस्खलन के प्रभाव से तीर्थयात्रा का मार्ग अवरुद्ध हो गया। अधिकारी ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि इलाके में भारी बारिश के बाद सुबह से ही यात्रा को रोक दिया गया था। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई थी।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)

